सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Acid Attack on Woman in Delhi's Gokulpuri Police Station Area; Accused Arrested

दिल्ली में एसिड अटैक: दूल्हे से था प्रेम, शादी की रस्मों से पहले दुल्हन पर फेंका तेजाब; आरोपी युवती गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 15 Apr 2026 09:13 AM IST
विज्ञापन
सार

जांच के दौरान सामने आया कि पीड़ित युवती की शादी तय हो चुकी थी। जिस लड़के के साथ उसकी शादी होने वाली थी उसी को आरोपी युवती भी पसंद करती थी और वह इस शादी को रोकना चाहती थी। जिसके चलते उसने खौफनाक साजिश रची।

Acid Attack on Woman in Delhi's Gokulpuri Police Station Area; Accused Arrested
Bride - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली के गोकुलपुरी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 21 वर्षीय युवती पर तेजाब से हमला किया गया। एक अन्य युवती ने कथित तौर पर अपने प्रेमी के होने वाले विवाह को लेकर यह खौफनाक कदम उठाया। जिस लड़के से पीड़िता की शादी होने वाली थी, उसी को आरोपी युवती भी पसंद करती थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल की दोपहर को गोकुलपुरी पुलिस स्टेशन में एक महिला पर तेजाब से हमला किए जाने की खबर मिली। पुलिस जब इंदिरा विहार इलाके में घटनास्थल पर पहुंची, तो पता चला कि पीड़ित 21 वर्षीय युवती को उसके परिजन पहले ही जीटीबी अस्पताल ले जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान सामने आया कि पीड़ित युवती की शादी तय हो चुकी थी। जिस लड़के के साथ उसकी शादी होने वाली थी उसी को आरोपी युवती भी पसंद करती थी और वह इस शादी को रोकना चाहती थी। जिसके चलते उसने यह खौफनाक साजिश रची। उसने दुल्हन पर तेजाब फेंक दिया। जिस घर में कुछ दिनों बाद शादी की खुशियां मनाई जानी थीं, उस घर में इस इस घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed