सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vehicles will soon be able to travel from the road built over the Dwarka Tunnel to NH-8

Delhi: द्वारका टनल के ऊपर बनी सड़क से एनएच-8 तक जल्द फर्राटा भर सकेंगे वाहन, ट्रैफिक पुलिस ने उठाया बड़ा कदम

नितिन राजपूत, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 15 Apr 2026 07:53 AM IST
विज्ञापन
सार

एलिफेंट चौक पर लगी हाथियों की मूर्तियों को हटा दिया गया है और सड़क का नया अलाइनमेंट तैयार किया है। अब इस रास्ते से वाहन सीधे द्वारका टनल के ऊपर बनी सड़क (सरफेस रोड) से होते हुए एनएच-8 तक जा सकेंगे।

Vehicles will soon be able to travel from the road built over the Dwarka Tunnel to NH-8
द्वारका टनल के ऊपर बनी सड़क से एनएच-8 तक जल्द फर्राटा भर सकेंगे वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

द्वारका इलाके में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। सेक्टर-21 पैसिफिक मॉल के पास स्थित एलिफेंट चौक से एनएच-8 तक सड़क को नए तरीके से तैयार किया जा रहा है, इससे यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

Trending Videos


इस योजना के तहत एलिफेंट चौक पर लगी हाथियों की मूर्तियों को हटा दिया गया है और सड़क का नया अलाइनमेंट तैयार किया है। अब इस रास्ते से वाहन सीधे द्वारका टनल के ऊपर बनी सड़क (सरफेस रोड) से होते हुए एनएच-8 तक जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने इस मुद्दे को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के सामने उठाया था। लगातार प्रयासों और बातचीत के बाद एनएचएआई इस बदलाव के लिए तैयार हुआ। इसके बाद तेजी से काम शुरू हुआ और अब सड़क पर डामर बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य इस व्यस्त इलाके में जाम कम करना और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाना है। 

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, इस काम को ट्रैफिक इंस्पेक्टर (टीआई) शिव कुमार और एसीपी ट्रैफिक रविंदर पंडित की निगरानी में शुरू किया गया। टीआई ने इस योजना पर गहन अध्ययन के बाद सुझाव दिया था, जिसे बाद में एनएचएआई और संबंधित एजेंसियों के सहयोग से लागू किया गया।

चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने का काम भी जारी
अधिकारियों के अनुसार, यह नया रास्ता अगले 10 से 15 दिनों के अंदर यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही, चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने का काम भी किया जा रहा है, जिससे ट्रैफिक और बेहतर तरीके से नियंत्रित हो सकेगा। वहीं, द्वारका सेक्टर-22 स्थित क्लासिक अपार्टमेंट के अध्यक्ष जेबी कौशिक ने बताया कि यातायात पुलिस ने ‘प्रोजेक्ट संगम’ शुरु किया है। संगम यानी सिस्टमेटिक एक्शन एंड नेटवर्क गवर्नेंस फॉर एरिया मोबिलिटी नामक पहल के तहत वह रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के साथ मीटिंग करती है। ऐसे में एक बैठक में यह मुद्दा उठाया गया था, जिसे स्वीकार लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट लंबे समय से लंबित था और अब इसके पूरा होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

इलाके में पहले अक्सर लगता था जाम 
इस इलाके में पहले अक्सर जाम लगता था और कई वाहन चालक गलत दिशा में गाड़ी चलाने लगते थे, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। नए अलाइनमेंट के बाद इन समस्याओं में कमी आने की उम्मीद है। यह काम दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के प्रोजेक्ट संगम के तहत किया गया है। इस प्रोजेक्ट में शहर के अलग-अलग इलाकों में ट्रैफिक से जुड़ी समस्याओं को पहचानकर उनका समाधान किया जा रहा है। एसीपी ट्रैफिक रविंदर पंडित ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें ताकि सड़कों पर सुगम और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित किया जा सके। ऐसे में इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद द्वारका के इस व्यस्त मार्ग पर रोजाना सफर करने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed