{"_id":"6a8396d6535027174c0fc703","slug":"cousin-murders-sister-in-delhi-after-killing-stuffed-body-into-a-suitcase-and-dumped-it-in-bushes-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाई ने की बहन की हत्या: कत्ल के बाद सूटकेस में बंद कर शव झाड़ियों में फेंका; आरोपी गिरफ्तार, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरे भाई ने की बहन की हत्या: कत्ल के बाद सूटकेस में बंद कर शव झाड़ियों में फेंका; आरोपी गिरफ्तार, जानें वजह
Tue, 18 Aug 2026 04:49 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 18 Aug 2026 04:49 AM IST
सार
बुराड़ी क्षेत्र में प्रेम संबंध से नाराज चचेरे भाई ने 17 साल की नाबालिग बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को सूटकेश में बंद कर ठिकाने लगा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुराड़ी क्षेत्र में प्रेम संबंध से नाराज चचेरे भाई ने 17 साल की नाबालिग बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को सूटकेश में बंद कर ठिकाने लगा दिया। घटना की जानकारी के बाद बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने आरोपी 22 साल के अविनाश को गिरफ्तार कर बुराड़ी थाने के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बुराड़ी इलाके से लड़की के शव को बरामद कर लिया है। लड़की के परिवार वालों ने घटना की शिकायत पुलिस को नहीं की थी। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि बाहरी उत्तरी जिला स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली कि एक युवक सूटकेश लेकर बाइक से गया लेकिन, वापसी में उसके पास सूटकेश नहीं था। इस पर पुलिस ने अविनाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पता चला कि उसकी चचेरी बहन का किसी युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। वह उससे शादी करना चाहती थी लेकिन, परिवार वाले इस रिश्ते के लिए मना कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने अविनाश को लड़की को अपने साथ रखने के लिए कहा। आरोपी ने बताया कि यहां आने के बाद भी लड़की उस लड़के से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी। 16 अगस्त को इसी बात को लेकर गुस्से में आकर उसने बहन की गला दबाकर हत्या कर शव को सूटकेश में डालकर उसे ठिकाने लगा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने अविनाश के निशानदेही पर बुराड़ी के अजीत विहार के झाड़ियों से लड़की के शव को बरामद कर लिया।
युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या
नई दिल्ली। नारायणा इलाके में सोमवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। उसका नग्न शव सी ब्लॉक स्थित सरकारी स्कूल की दीवार के पास मिला। युवक के सिर को पत्थर से कुचला गया था। मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है। नारायणा थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि सुबह सात बजे सूचना मिली थी। पुलिस को युवक के बाएं हाथ पर आनंद और रेणु नाम का टैटू मिला है। शुरुआती जांच में पत्थर मारकर हत्या किए जाने का अनुमान है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और गायब लोगों के परिवार वालों से संपर्क कर रही है।