{"_id":"6a0c6e915348202dba022f12","slug":"dehydration-cases-rising-rapidly-in-hospitals-ashram-news-c-340-1-del1011-137100-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: अस्पतालों में तेजी से बढ़ रहे डिहाइड्रेशन के मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: अस्पतालों में तेजी से बढ़ रहे डिहाइड्रेशन के मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दोपहर 12 से लेकर चार बजे तक धूप में न निकलने की सलाह
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बढ़ती गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी देखने को मिल रहा है। अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, उल्टी, दस्त, बुखार जैसे लक्षणों के साथ मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। राहत की बात यह है कि अभी तक अस्पताल में हीट स्ट्रोक का कोई मरीज सामने नहीं आया है।
जीटीबी अस्पताल के मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर और मेडिकल आईसीयू इंचार्ज डॉ. कुलदीप कुमार ने बताया कि गर्मी के कारण वायरल संक्रमण के मरीज बढ़ गए है। उल्टी, दस्त, बुखार के लक्षण के साथ मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। अपर रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन की शिकायत भी मरीजों में देखने को मिल रही है। यानि एकदम गर्मी से जाकर कुछ ठंडा पीना या एसी में जाकर बैठने से सर्दी-जुकाम के लक्षण सामने आ रहे है। लोगों को हिदायत है कि वह आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।
स्वामी दयानंद अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ग्लैडबिन त्यागी ने बताया कि बीते तीन-चार दिन से गर्मी के बढ़ने पर इमरजेंसी में शरीर में डिहाइड्रेशन होने और चक्कर आने के लक्षण वाले मरीज उपचार के लिए आए हैं। इसमें रिक्शा चालक, मजदूर और डिलीवरी का काम करने वाले शामिल हैं। अभी मरीजों की तादाद ज्यादा नहीं है लेकिन गर्मी अगर कुछ दिन ऐसे बनी रही तो फिर मरीज जरूर बढ़ जाएंगे। वहीं डॉक्टरों की एसोसिएशन फोर्डा के पदाधिकारी डॉ. नीरज आजाद यादव ने कहा कि लगातार बढ़ती गर्मी को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। दोपहर 12 बजे से लेकर चार बजे तक धूप में न निकलें।
विज्ञापन
Trending Videos