सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi cm Rekha Gupta launches NDMC four-day Flower Festival 2026 at Central Park in Connaught Place

दिल्ली फ्लावर फेस्टिवल 2026: सीएम रेखा ने किया शुभारंभ, 15 हजार से अधिक पुष्पों से सजा कनॉट प्लेस का पार्क

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 03 Mar 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में एनडीएमसी के चार दिवसीय फ्लावर फेस्टिवल 2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाने पर जोर देते हुए कहा कि अब राजधानी में ही ट्यूलिप सहित विभिन्न पुष्पों का आनंद लिया जा सकता है।

Delhi cm Rekha Gupta launches NDMC four-day Flower Festival 2026 at Central Park in Connaught Place
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘फ्लावर फेस्टिवल’ का किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) द्वारा आयोजित चार दिवसीय ‘फ्लावर फेस्टिवल 2026’ का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर एनडीएमसी के अध्यक्ष केशव चंद्रा, उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Trending Videos


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की राजधानी होने के नाते दिल्ली को और अधिक सुंदर, स्वच्छ और आकर्षक बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब लोग ट्यूलिप देखने कश्मीर जाते थे, लेकिन आज एनडीएमसी के प्रयासों से दिल्लीवासी राजधानी में ही रंग-बिरंगे ट्यूलिप और अन्य पुष्पों का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने इसे ‘सेल्फी फेस्टिवल’ की संज्ञा देते हुए कहा कि यह आयोजन नागरिकों के लिए आनंद और उत्साह का अवसर बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि फाल्गुन माह में आयोजित यह पुष्पोत्सव राजधानी को रंगों और खुशबुओं से सराबोर कर रहा है। एनडीएमसी के उद्यान विभाग के माली और अधिकारियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उनके अथक परिश्रम से पूरा क्षेत्र पुष्पों से खिल उठा है और अन्य विभागों को भी इन प्रयासों से प्रेरणा लेकर दिल्ली के प्रत्येक क्षेत्र को हरित और सुंदर बनाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने एनडीएमसी द्वारा विकसित की गई पुष्प संरचनाओं, पिरामिड आकृतियों और विविध फूलों की सज्जा की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यदि इसी प्रकार परिश्रम जारी रहा तो पूरी दिल्ली फूलों से सराबोर हो सकती है। मुख्यमंत्री ने सभी दिल्लीवासियों से आह्वान किया कि वे परिवार सहित इस सुंदर फ्लावर फेस्टिवल में आएं, वसंत ऋतु की इस पुष्प-छटा का आनंद लें और दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बनाने के संकल्प में सहभागी बनें।

48 किस्मों के 15,500 से पोटेड प्लांट्स
फ्लावर फेस्टिवल में 48 विभिन्न प्रजातियों के 15,500 से अधिक पोटेड प्लांट्स को 18 अलग-अलग सेक्शनों में प्रदर्शित किया गया है। डहेलिया, पेटूनिया, पैंसी, साल्विया, मैरीगोल्ड सहित मौसमी पुष्पों के समूह विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। उत्सव में ट्रे गार्डन, लैंडस्केप गार्डन, बड़े आकार की हैंगिंग बास्केट, टेरारियम, पूर्वी एवं पश्चिमी शैली की पुष्प सज्जा (इकेबाना), पशु-पक्षी आकृतियों वाले फ्लोरल फिगर, रंग-बिरंगे फ्लोरल बोर्ड तथा पिरामिड, हार्ट शेप, कोनिकल एवं सिलेंडर आकार की पुष्प संरचनाएं विशेष सेल्फी पॉइंट के रूप में विकसित की गई हैं। 

नागरिकों के लिए निःशुल्क प्रवेश 
यह चार दिवसीय फ्लावर फेस्टिवल 3 मार्च से 6 मार्च 2026 तक आम जनता के लिए निःशुल्क खुला रहेगा, जहां नागरिक खिले हुए पुष्पों की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकेंगे। परिसर में नर्सरी पौधों, बोन्साई, कैक्टस एवं सक्यूलेंट, हर्बल पौधों, हाइड्रोपोनिक्स, बागवानी उपकरण, बीज, गमले, उर्वरक तथा सजावटी सामग्री की बिक्री के लिए विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए हैं, जिससे नागरिक बागवानी से जुड़ी सामग्रियां खरीद सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed