{"_id":"6a65d71bb9b9f74cee0f0316","slug":"delhi-government-announces-new-appointments-to-delhi-minorities-commission-and-commission-for-women-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार की अहम नियुक्तियां: अल्पसंख्यक और महिला आयोग को मिले नए अध्यक्ष, सदस्यों के नाम भी तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार की अहम नियुक्तियां: अल्पसंख्यक और महिला आयोग को मिले नए अध्यक्ष, सदस्यों के नाम भी तय
Sun, 26 Jul 2026 03:15 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sun, 26 Jul 2026 03:15 PM IST
सार
दिल्ली सरकार ने दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग और महिला आयोग में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। निर्मल जैन को अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष, जबकि कुलदीप सिंह और मोहम्मद हारून को सदस्य बनाया गया है। वहीं, लता गुप्ता को महिला आयोग की अध्यक्ष और पांच सदस्यों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने दो आयोगों में की नई नियुक्तियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार ने दो महत्वपूर्ण आयोगों में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। सरकार ने दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग और दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्षों व सदस्यों की नियुक्ति करते हुए कहा कि ये फैसले सामाजिक समावेश, महिला सशक्तिकरण और सभी वर्गों के अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष निर्मल जैन को नियुक्त किया गया है। वहीं, कुलदीप सिंह और मोहम्मद हारून को आयोग का सदस्य बनाया गया है। सरकार ने कहा कि वह समाज के सभी वर्गों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इन नियुक्तियों से अल्पसंख्यकों के अधिकारों के संरक्षण को मजबूती मिलेगी और सामाजिक सद्भाव व समावेशी विकास को बढ़ावा मिलेगा।
महिला आयोग में भी नई नियुक्तियां
दिल्ली सरकार ने लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा श्याम बाला, मालती वर्मा, लता सोढ़ी, सनरक्षिका शर्मा झा और रेनू भल्ला को आयोग का सदस्य बनाया गया है। सरकार का कहना है कि दिल्ली महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों के संरक्षण और सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नई नियुक्तियों से आयोग की कार्यक्षमता को नई गति मिलेगी, जिससे महिलाओं तक न्याय, संरक्षण और सहायता की पहुंच पहले से अधिक प्रभावी हो सकेगी।