{"_id":"69e78e876a3903c03e0905d1","slug":"four-accused-arrested-in-fake-eno-and-nescafe-coffee-pouch-case-in-delhi-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली ईनो-नैस्कैफे का खुलासा: दिल्ली के मधु विहार में चल रही थी फैक्टरी, चार आरोपी गिरफ्तार; लाखों पाउच बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली ईनो-नैस्कैफे का खुलासा: दिल्ली के मधु विहार में चल रही थी फैक्टरी, चार आरोपी गिरफ्तार; लाखों पाउच बरामद
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Tue, 21 Apr 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मधु विहार में नकली ईनो और नैस्कैफे बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से लाखों पाउच, कॉफी, एसिड, मशीनें और अन्य सामान बरामद हुआ। आरोपी फ्लैट में अवैध फैक्टरी चला रहे थे।
दिल्ली में नकली ईनो-नैस्कैफे का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नकली ईनो और नैस्कैफे काॅफी बनाने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में गिरोह के चार आरोपियों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान उत्तम दास (23), पपई दास बाराग्य उर्फ पंकज (19), नितिन भारद्वाज (38) और संजय बंसल (50) के रूप में हुई है।
Trending Videos
पुलिस ने इनके पास से एक लाख तैयार ईनो पाउच, 50 हजार नैस्कैफे के पाउच, 500 किलोग्राम कॉफी व ईनो बनाने में इस्तेमाल होने वाला दो ड्रम एसिड बरामद, भारी मात्रा में मशीने, खाली पाउच और भारी मात्रा में अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी मधु विहार के दो फ्लैट में नकली ईनो व नैस्कैफे बना रहे थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि मधु विहार इलाके में नकली ईनो व नैस्कैफे बनाने की फैक्टरी चल रही है। खबर मिलने के बाद फौरन एक टीम का गठन किया गया। टीम ने माैके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर आरोपी उत्तम दास एक मजदूर पपई दास बाराग्या उर्फ पंकज की मदद से नकली ईनो पाउडर और नैस्कैफे काॅफी बनवा कर उसकी पैकेजिंग कर रहा था। पूछताछ के दौरान उत्तम दास और पपई दास ने खुलासा किया कि पिछले करीब दो माह से यह लोग दो कमरों के दो फ्लैट में ईनो और नैस्कैफे बनाने की काम कर रहे थे।
इस पूरे गोरखधंधे का मास्टर माइंड नितिन भारद्वाज है और उसके निर्देश पर ही सारा काम चल रहा है। पुलिस की भनक लगते ही वह फरार हो गया। टीम ने नितिन भारद्वाज को देहरादून, उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने संजय बंसल नामक एक अन्य आरोपी की जानकारी दी। उसे कश्मीरी गेट के पास पकड़ा गया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह पिछले काफी समय से इस धंधे को कर रहे हैं। पुलिस से बचने के लिए आरोपी जल्दी-जल्दी अपनी लोकेशन बदलते रहते हैं। अभी यहां पर पिछले दो माह से मधु विहार में काम चल रहा था। देश के कई राज्यों में नकली ईनो और नैस्कैफे के पाउच सप्लाई किए जा रहे थे।

कमेंट
कमेंट X