😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Delhi
›
IRS officer daughter murder Accused enter house at 6:39 AM and 41 minutes crossed all limits of brutality
{"_id":"69e9987bc49cb418bb0cda92","slug":"irs-officer-daughter-murder-accused-enter-house-at-6-20-am-and-41-minutes-crossed-all-limits-of-brutality-2026-04-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आईआरएस अफसर की बेटी के कत्ल की कहानी: 6:39 पर घर में घुसा, 41 मिनट में पार कीं हैवानियत की हदें; कपड़े भी बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआरएस अफसर की बेटी के कत्ल की कहानी: 6:39 पर घर में घुसा, 41 मिनट में पार कीं हैवानियत की हदें; कपड़े भी बदले
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:10 PM IST
सार
देश की राजधानी दिल्ली में आईआरएस अफसर की बेटी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी राहुल करीब 41 मिनट तक घर के अंदर रहा। हैवानियत, हत्या और लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने कपड़े बदले और आसानी से फरार हो गया। पुलिस ने दुष्कर्म, हत्या और लूटपाट की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
1 of 13
delhi murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दिल्ली के कैलाश हिल इलाके में आरोपी राहुल मीणा की करतूत का सीसीटीवी में खुलासा किया है। आरोपी ने दरिंदगी को 41 मिनट में अंजाम दिया। इस दौरान उसने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्ठ अधिकारी की बेटी के साथ दुष्कर्म, मारपीट और घर में लूट की। फिर वह अपने कपड़े बदलकर आसानी से फरार हो गया।
दिल्ली पुलिस ने भी युवती से दुष्कर्म की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बुधवार सुबह करीब 6.20 बजे आस्था कुंज पार्क से कॉलोनी में घुसा था। इसके बाद वह 6.39 पर युवती के घर में घुसा। फिर वह वारदात को अंजाम देने के बाद 7.20 बजे बिल्डिंग से बाहर निकल गया।
Trending Videos
2 of 13
Delhi Murder
- फोटो : अमर उजाला
इन्हीं 41 मिनटों में आरोपी ने अपनी हैवानियत का कहर युवती पर बरपाया। हैरत की बात यह है कि किसी भी पड़ोसी को उसकी चीख सुनाई नहीं दी। जब पुलिस ने पड़ोसियों व आसपास के सुरक्षाकर्मियों से बात की तो सभी ने घटना से जुड़ी जानकारी के बारे में विरोधाभास बयान दिए। हालांकि पुलिस ने सभी के बयान रिकॉर्ड में रख लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
Delhi Murder
- फोटो : अमर उजाला
41 मिनट तक घर के भीतर रहा
वारदात के बाद जब वह बाहर निकला तो इलाके में कार साफ करने वाले एक शख्स ने उसे पहचान लिया और बातचीत भी की। आरोपी ने सामान्य ढंग से जवाब दिया और वहां से निकल गया।
4 of 13
Delhi Murder
- फोटो : अमर उजाला
दुष्कर्म, हत्या और लूटपाट की धारा में एफआईआर दर्ज
संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि मामले में कई सारे साक्ष्य मिले हैं। इस मामले में दुष्कर्म, हत्या और लूटपाट की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
5 of 13
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंची टीम
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी के सत्यापन की हो रही जांच
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी राहुल मीणा का पुलिस सत्यापन हुआ था या नहीं इसकी जांच की जा रही है। जांच में पता चला है कि आईआरएस अधिकारी ने अपने कार्यालय में किसी जानकार के द्वारा राहुल को अपने यहां घरेलू सहायक तौर पर रखा था। बाद में जब कर्ज आदि का पता चला तब उसे निकाला था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X