सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Irregularities worth 650 crore in the procurement of medicines and medical equipment 35 doctors questioned in

Delhi: दवा-चिकित्सा उपकरणों की खरीद में 650 करोड़ की अनियमितता, 35 डॉक्टरों से पूछताछ, जुड़ी कड़ियां

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 16 Jun 2026 05:14 AM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली सरकार की सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी (सीपीए) में दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की खरीद में 650 करोड़ रुपये की अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है। 

Irregularities worth 650 crore in the procurement of medicines and medical equipment 35 doctors questioned in
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली सरकार की सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी (सीपीए) में दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की खरीद में 650 करोड़ रुपये की अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) पिछले दो सप्ताह में 35 डॉक्टरों और खरीद प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारियों से पूछताछ कर चुकी है। इस दौरान जांच एजेंसी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए हैं।  अधिकारियों के अनुसार अब तक जुटाए गए साक्ष्यों और बयानों के आधार पर संदिग्ध भूमिका वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। हालांकि मामले में कई अन्य स्वास्थ्य कर्मियों और कर्मचारियों से पूछताछ अभी बाकी है। 



यह मामला दिल्ली सरकार के सतर्कता निदेशालय की शिकायत पर 4 जून को दर्ज एफआईआर के बाद सामने आया था। जांच में आरोप है कि सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं, चिकित्सा उपकरणों, चादरों, एक्स-रे मशीनों और एनेस्थीसिया से जुड़े उपकरणों की खरीद में गंभीर अनियमितताएं हुईं।  कई वस्तुओं की खरीद बाजार दरों से अधिक कीमत पर किए जाने का आरोप है, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच को प्रभावित होने से रोकने के लिए स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. वत्सला अग्रवाल, तत्कालीन हेड ऑफ ऑफिस डॉ. विनोद कुमार रंगा सहित करीब 40 डॉक्टरों और कर्मचारियों का पहले ही तबादला किया जा चुका है। एसीबी मामले की विस्तृत जांच में जुटी है। जांच के दौरान मिले दस्तावेजों की एजेंसी जांच कर 
विज्ञापन

रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed