फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Lata Gupta assumes charge as Chairperson of Delhi Commission for Women in Delhi

Delhi: लता गुप्ता ने संभाला दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष का कार्यभार, पांचों सदस्यों ने भी लिया चार्ज

Fri, 31 Jul 2026 09:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 31 Jul 2026 09:47 PM IST
सार

दिल्ली महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष लता गुप्ता ने शुक्रवार को आयोग के कार्यालय पहुंचकर औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया। 

विज्ञापन
Lata Gupta assumes charge as Chairperson of Delhi Commission for Women in Delhi
लता गुप्ता व अन्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष लता गुप्ता ने शुक्रवार को आयोग के कार्यालय पहुंचकर औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया। उनके साथ आयोग की नवनियुक्त पांच सदस्यों श्याम बाला, मालती वर्मा, लता सोढ़ी, सनरिका शर्मा झा और रेनू भल्ला ने भी कार्यभार ग्रहण किया।

विज्ञापन


कार्यभार संभालने के बाद लता गुप्ता ने कहा, कि वह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से यह जिम्मेदारी दिए जाने के लिए आभारी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर के मार्गदर्शन में काम करते हुए दिल्ली की महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके सम्मान को बढ़ाने के लिए प्रयास किया जाएगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि गत रविवार को दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने पूर्व नगर निगम पार्षद लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष नामांकित किया था। इसके साथ ही आयोग में पांच सदस्यों की नियुक्ति की गई थी। नई टीम के कार्यभार संभालने के साथ ही लंबे समय से रिक्त पड़े दिल्ली महिला आयोग को अब नई कार्यकारिणी मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed