{"_id":"6a6cce609f83246c6209694e","slug":"two-hdfc-bank-employees-arrested-for-swindling-lakhs-by-misusing-customer-data-in-delhi-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: ग्राहक डेटा का दुरुपयोग कर लाखों की ठगी, HDFC बैंक के दो कर्मचारी गिरफ्तार, जानें कैसे किया खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: ग्राहक डेटा का दुरुपयोग कर लाखों की ठगी, HDFC बैंक के दो कर्मचारी गिरफ्तार, जानें कैसे किया खेल
Fri, 31 Jul 2026 10:04 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 31 Jul 2026 10:04 PM IST
सार
राजधानी दिल्ली में ग्राहकों के डेटा का गलत इस्तेमाल कर रिप्लेसमेंट क्रेडिट कार्ड जारी कर ठगी करने के आरोप में दक्षिण जिला पुलिस ने एचडीएफसी बैंक के एक पूर्व और एक मौजूदा कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली में ग्राहकों के डेटा का गलत इस्तेमाल कर रिप्लेसमेंट क्रेडिट कार्ड जारी कर ठगी करने के आरोप में दक्षिण जिला पुलिस ने एचडीएफसी बैंक के एक पूर्व और एक मौजूदा कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुकेश कुमार निवासी लोनी, गाजियाबाद व अनिल कुमार निवासी उत्तम नगर के पास से 7.15 लाख रुपये नकद, आठ फर्जी क्रेडिट कार्ड व 16 इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी से पुलिस ने छह ठगी के मामले सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
एक ग्राहक ने साइबर सेल में शिकायत दी कि उसके क्रेडिट कार्ड से उसकी अनुमति के बिना लेन-देन हुआ है। जांच में पता चला कि आरोपियों ने पीड़ित का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलकर नया रिप्लेसमेंट कार्ड जारी किया, पिन जनरेट कर एटीएम से 53 हजार नकद निकाले और 1.18 लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदे।
विज्ञापन
पुलिस ने बैंकिंग रिकॉर्ड व डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार किया। मुकेश फिलहाल एचडीएफसी में सेल्स एग्जीक्यूटिव है, जबकि अनिल फरवरी 2026 तक कार्यरत था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान आरोपियों से जुड़े छह अन्य साइबर ठगी के मामलों का भी खुलासा हुआ है, जिनमें आरोपियों के 10.57 लाख से अधिक की धोखाधड़ी की पुष्टि हुई है। पुलिस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन