सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Old DSPCA abolished in Delhi DM will take command of security in all thirteen districts

पुरानी डीएसपीसीए खत्म: अब दिल्ली के सभी 13 जिलों में डीएम संभालेंगे सुरक्षा की कमान; पशु संरक्षण पर बड़ा फैसला

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 03 Apr 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली सरकार ने पशु कल्याण को मजबूत करने के लिए सभी 13 जिलों में एसपीसीए समितियां बनाने का फैसला लिया है। डीएम की अध्यक्षता में ये समितियां पशु क्रूरता मामलों में कार्रवाई करेंगी। नई व्यवस्था लागू होने पर पुरानी डीएसपीसीए को खत्म कर सिस्टम को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

Old DSPCA abolished in Delhi DM will take command of security in all thirteen districts
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : X @BJP4Delhi
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली में पशु कल्याण को मजबूत करने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब हर जिले में अलग-अलग एसपीसीए समितियां बनेंगी, जिससे पशुओं के साथ होने वाली क्रूरता पर कार्रवाई हो सकेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पशु कल्याण व्यवस्था को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए अहम कदम उठाया है। राजधानी के सभी 13 राजस्व जिलों में सोसाइटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (एसपीसीए) समितियां बनाने का निर्णय लिया गया है।

Trending Videos


इन समितियों की जिम्मेदारी संबंधित जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) के हाथ में होगी। नए राजस्व जिलों के मुताबिक ये फैसला लिया गया है, ताकि पशु संरक्षण से जुड़े कानूनों को जिले स्तर पर बेहतर तरीके से लागू किया जा सके। ये समितियां पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत काम करेंगी और इनमें पशु कल्याण से जुड़े विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि डीएम की अध्यक्षता में काम करने वाली ये समितियां पशुओं के साथ क्रूरता के मामलों में तेजी से कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराना डीएसपीसीए बंद कर दिया जाएगा
सरकार ने कहा कि नई एसपीसीए की व्यवस्था लागू होने के बाद पुराने डीएसपीसीए को बंद कर दिया जाएगा। इससे सिस्टम ज्यादा साफ, आसान और प्रभावी बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुओं का संरक्षण एक जिम्मेदार और संवेदनशील समाज की पहचान है। उन्होंने भरोसा जताया कि ये नया ढांचा दिल्ली में पशु कल्याण के क्षेत्र में ठोस बदलाव लाएगा और शहर को ज्यादा मानवीय बनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed