{"_id":"6a21611324c8346aa40ad774","slug":"police-arrested-mohan-accused-declared-fugitive-by-court-in-dwarka-in-delhi-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगोड़ा मोहन गिरफ्तार: द्वारका में नाम बदलकर शादियों में बजा रहा था ब्रास, 2018 में बच्चे का किया था अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगोड़ा मोहन गिरफ्तार: द्वारका में नाम बदलकर शादियों में बजा रहा था ब्रास, 2018 में बच्चे का किया था अपहरण
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 04 Jun 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली के द्वारका जिले की पुलिस ने वर्ष 2018 में एक बच्चे के अपहरण के मामले में फरार चल रहे और अदालत से भगोड़ा घोषित आरोपी मोहन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने अपना नाम बदलकर शादियों में ब्रास बजा रहा था।
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
साढ़े आठ साल के बच्चे के अपहरण के वांछित जिस आरोपी को पुलिस सात साल से तलाश कर रही थी, वह अपना नाम बदलकर शादियों में ब्रास बजा रहा था। पिछले साल मोहन नाम के इस आरोपी को अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया। द्वारका साउथ थाना पुलिस ने नए सिरे से उसकी तलाश शुरू की और स्थानीय और तकनीकी जांच करते हुए उसे रोहिणी सेक्टर 24 की झुग्गी से गिरफ्तार कर लिया।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि मोहन उर्फ नूनी नाम का आरोपी के खिलाफ द्वारका साउथ थाने में 2018 में साढ़े आठ साल के बच्चे के अपहरण करने का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी ने बच्चे के एक महिला रिश्तेदार को अपने पास बुलाने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। उसने बच्चे को स्कूल से ही अगवा कर एक सुनसान जगह पर ले गया। साथ ही उसके परिवार वाले को धमकी दी। इस बात की भनक लगने के बाद बच्चे के शोर मचा दिया, आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। बच्चे को रानीबाग थाना पुलिस ने सुरक्षित बचा लिया। द्वारका नार्थ थाना पुलिस ने मामला दर्ज लिया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जमानत पर निकलने के बाद वह भाग गया। उसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। आरोपी अदालत की सुनवाई में भी शामिल नहीं हो रहा था। अगस्त 2025 को द्वारका अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। उसके बाद एसआई रजत मलिक के नेतृत्व में टीम ने मोहन उर्फ नूनी की नए स्तर से तलाश शुरू की। पुलिस ने उसके परिचितों पर निगरानी रखी और मुखबिरों को सक्रिय किया।
Trending Videos
काफी निगरानी रखने के बाद पुलिस ने एक सूचना पर आरोपी को 30 मई को रोहिणी सेक्टर 24 के जेजे कॉलोनी स्थित झुग्गी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संजय के नाम से यहां रह रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह मूलत: महुआ यूपी का रहने वाला था। वह शादियों के साथ ब्रास बजाता था, वहीं अन्य दिनों वह मजदूरी करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।