Live
Malviya Nagar Fire Live: घटना के बाद सीएम रेखा गुप्ता मैक्स अस्पताल पहुंचीं, घायलों से की मुलाकात
Delhi Hotel Fire Live Updates News in Hindi: दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में पुलिस होटल प्रबंधक की तलाश कर रही है। होटल मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार किया जा चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
सीएम रेखा ने अस्पताल में घायलों से की मुलाकात
दिल्ली के मालवीय नगर में हुए होटल अग्निकांड में 21 लोगों की मौत हो गई। बुधवार को हुई घटना के बाद आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अस्पताल पहुंची हैं। जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की।Delhi CM Rekha Gupta met injured victims of the Malviya Nagar fire tragedy in Max Hospital, Saket, today
— ANI (@ANI) June 4, 2026
(Source: CMO) pic.twitter.com/7UhyAq4DMS
लवकेश बजाज ने पूछताछ में किया नया खुलासा, एनओसी नहीं थी
मालवीय नगर में हुए भीषण आग के मामले में गिरफ्तार होटल मालिक लवकेश बजाज ने दिल्ली पुलिस को बताया कि वह होटल का सीधे प्रबंधन नहीं करते थे। उन्होंने दैनिक कामकाज, बिलिंग, अकाउंट्स और पूरी व्यवस्था दूसरे व्यक्ति को सौंप रखी थी। लवकेश बजाज ने पूछताछ में यह भी कहा कि होटल में कमरों के साइज बढ़ाने समेत अन्य संरचनात्मक बदलाव भी उसी व्यक्ति ने सुझाए थे।बजाज ने पुलिस को बताया कि बदलाव करने वाले व्यक्ति ने उन्हें आश्वासन दिया था कि दिल्ली में ऐसा सब कुछ चलता रहता है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि होटल में फायर एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) नहीं था। पुलिस अब बिजली विभाग और अन्य एजेंसियों से रिकॉर्ड की जांच कर रही है। साथ ही लवकेश बजाज की अन्य प्रॉपर्टीज की भी जांच की जा रही है।
मालवीय नगर अग्निकांड: एफआईआर दर्ज
मालवीय नगर अग्निकांड के संबंध में मालवीय नगर पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105, 326(g), 324(5), 125(a), 125(b) और 287 के तहत दर्ज की गई है। होटल मालिक लवकेश बजाज की गिरफ्तारी के बाद, दिल्ली पुलिस अब होटल प्रबंधक की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
गुरुग्राम में होगा अग्रवाल परिवार का अंतिम संस्कार
मालवीय नगर अग्निकांड में गुरुग्राम के विवेक अग्रवाल के पूरे परिवार की दर्दनाक मौत हो गई। पिता का इलाज दिल्ली के मैक्स अस्पताल में चल रहा था, इन्हें देखने गए विवेक अग्रवाल, उनकी पत्नी और तीन अन्य परिजनों समेत कुल 5 लोगों की आग में जान चली गई।दोपहर 3 बजे शव गुरुग्राम लाए जाएंगे। विवेक अग्रवाल के घर के बाहर शोक सभा की तैयारियां शुरू हो गई हैं।