सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: On the statement of economic tsunami, Rambhadracharya said – he is a victim of illusion

UP: देश में आर्थिक सुनामी की चेतावनी पर रामभद्राचार्य बोले- राहुल गांधी भ्रम के शिकार हैं

अमर उजाला नेटवर्क, उ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 04 Jun 2026 01:04 PM IST
विज्ञापन
सार

रामभद्राचार्य ने कहा कि हमने तो पहले ही कह दिया है कि गाय विश्वमाता है। अब इसे राष्ट्रमाता घोषित करने की जरूरत ही नहीं है और जो लोग कह रहे हैं कि गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो वो क्यों बकरीद पर गायें कटवाते हैं।

UP: On the statement of economic tsunami, Rambhadracharya said – he is a victim of illusion
जगद्गुरू रामभद्राचार्य महाराज। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

देश में आर्थिक सुनामी आने के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर जगद्गुरू रामभद्राचार्य ने कहा कि वो भ्रम के शिकार हैं। हमारा देश सोने की चिड़िया था पर मैं चाहता हूं कि हमारा देश सोने का सिंघ बने। उन्होंने कहा कि मेरी यही इच्छा है कि हमारा देश निर्यातक बने और किसी भी चीज का आयात न करे। देश समृद्ध और संप्रभुता सम्पन्न हो यही मेरी कामना है।


रामभद्राचार्य लखनऊ में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि साधु लोग नेतागिरी कर रहे हैं जबकि सभी को अपना धर्म का काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ धर्म का कल्याण कर रहे हैं और अच्छा काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाय विश्वमाता है, राष्ट्रमाता घोषित करने की आवश्कता ही नहीं
रामभद्राचार्य ने कहा कि हमने तो पहले ही कह दिया है कि गाय विश्वमाता है। अब इसे राष्ट्रमाता घोषित करने की जरूरत ही नहीं है और जो लोग कह रहे हैं कि गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो वो क्यों बकरीद पर गायें कटवाते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


धर्म देखकर नहीं हो रहे एनकाउंटर
रामभद्राचार्य ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों का एनकाउंटर हो रहा है। धर्म देखकर किसी का एनकाउंटर नहीं हो रहा है। 

रामभद्राचार्य का कहना है कि मंदिरों में वीआईपी कल्चर को खत्म करना चाहिए। मंदिर में हर एक व्यक्ति भगवान के लिए बराबर है। उन्होंने अफसोस जताया कि आज के दौर में कोई भी संस्कृत पढ़ ही नहीं रहा है। ये बड़ा दुर्भाग्य है। अगर संस्कृत का ज्ञान हो तो कोई व्यक्ति बेरोजगार नहीं रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed