{"_id":"6a212c7e2510a9f3eb00a3f3","slug":"up-basic-education-teachers-in-up-will-be-transferred-from-one-district-to-another-orders-issued-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : यूपी में बेसिक शिक्षा के शिक्षकों के एक से दूसरे जिले में होंगे तबादले, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : यूपी में बेसिक शिक्षा के शिक्षकों के एक से दूसरे जिले में होंगे तबादले, आदेश जारी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:12 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी में बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के एक जिले से दूसरे जिले में तबादलों को लेकर आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि इस संबंध में तबादलों को लेकर शिक्षक मांग कर रहे थे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
यूपी सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं के अंतरजनपदीय तबादले करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। हालांकि, जनगणना के कार्य को देखते हुए तबादलों में काफी पाबंदी रहेगी।
बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि शिक्षक/शिक्षिका के खुद या उनके अविवाहित पुत्र-पुत्री के दिव्यांग होने, कैंसर पीड़ित होने या डायलिसिस पर होने की दशा में स्थानांतरण किया जा सकेगा।
इसी तरह, यदि पति/पत्नी दोनों बसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक हैं और उनमें से किसी के द्वारा आवेदन किया जाता है तो जहां पर शिक्षक-छात्र अनुपात न्यून होगा, उस जिले में उन दोनों में से किसी एक का स्थानांतरण किया जा सकेगा। वहीं, विषम परिस्थिति होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुमोदन पर स्थानांतरण किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Trending Videos