{"_id":"6a212aca8f94ff09510a1513","slug":"video-fire-safety-drive-begins-in-kanpur-hotels-after-deadly-delhi-blaze-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दिल्ली अग्निकांड के बाद अलर्ट, घंटाघर से शुरू हुई होटलों की फायर सेफ्टी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: दिल्ली अग्निकांड के बाद अलर्ट, घंटाघर से शुरू हुई होटलों की फायर सेफ्टी जांच
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में हुए अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश में फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। डीजी फायर के निर्देश पर प्रदेशभर में होटल, बार, गेस्ट हाउस, लॉज और मोटल्स की सघन जांच का अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में कानपुर में घंटाघर क्षेत्र से फायर सेफ्टी चेकिंग अभियान की शुरुआत की गई।
फायर विभाग की टीमें विभिन्न होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पहुंचकर फायर एनओसी, अग्निशमन उपकरणों, फायर अलार्म सिस्टम, इमरजेंसी एग्जिट और अन्य सुरक्षा इंतजामों की जांच कर रही हैं। अधिकारियों द्वारा होटल संचालकों और प्रबंधन से सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर भी जानकारी ली जा रही है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिन प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी मानकों का पालन नहीं पाया जाएगा, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बिना वैध फायर एनओसी संचालित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए जाने की तैयारी है। वहीं गंभीर खामियां मिलने पर सीलिंग और कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।