सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Young Woman Strangled to Death Body Stripped Naked and Disposed Of Forced Her to Undergo Abortion

‘डॉक्टर डेविल’: दरिंदगी, गर्भपात और गला घोंटकर हत्या, आम के बाग में फेंकी नग्न लाश, पढ़ें साजिश की पूरी कहानी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 04 Jun 2026 10:22 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur Murder Mystery: उन्नाव के अस्पताल संचालक देवकांत उत्तम ने यौन शोषण की रिपोर्ट दर्ज कराने के चलते बर्रा की युवती की गला घोटकर हत्या कर दी। शव को बुलंदशहर में निर्वस्त्र कर फेंक दिया गया था। पुलिस ने आरोपी संचालक को आत्मसमर्पण के बाद और भतीजे विवेक को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है।

Kanpur Young Woman Strangled to Death Body Stripped Naked and Disposed Of Forced Her to Undergo Abortion
kanpur murder case - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में बर्रा थाना क्षेत्र से बीती 21 मई को अगवा हुई युवती की हत्या उन्नाव के हॉस्पिटल संचालक देवकांत उत्तम ने उसी दिन स्कार्पियो कार में गला घोंटकर की। उसने युवती को मिलने के बहाने बर्रा हाईवे पर बुलाया था। हत्या के बाद देवकांत उन्नाव में कार से उतर गया।

Trending Videos

कार में पड़े शव को देवकांत के भतीजे विवेक पटेल व उसके हॉस्पिटल के गार्ड अजीत सिंह ने उसी रात बुलंदशहर के अल्हौड़ गांव के बगीचे में निर्वस्त्र कर ठिकाने लगा दिया। मुख्यारोपी देवकांत पहले ही आत्मसमर्पण कर चुका है। भतीजे विवेक को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को वारदात का खुलासा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरार गार्ड की तलाश
वहीं, फरार गार्ड की तलाश की जा रही है। बर्रा पुलिस के अनुसार 2024 में उन्नाव में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही बर्रा की युवती की तबीयत बिगड़ने पर वह उन्नाव शेखपुर स्थित उत्तम हॉस्पिटल गई। यहां संचालक देवकांत ने युवती का नंबर लिया। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं।

देवकांत ने युवती की हत्या की साजिश रची
युवती ने देवकांत के शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। युवती ने उसके खिलाफ उन्नाव कोतवाली में 19 मई को यौन शोषण की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी खुन्नस में देवकांत ने युवती की हत्या की साजिश रची। पुलिस के अनुसार 21 मई की दोपहर देवकांत ने भतीजे विवेक से युवती को फोन कराकर उसे मिलने के लिए बर्रा बाईपास पर बुलवाया।

विज्ञापन

शव ठिकाने लगाने के लिए बुलंदशहर भेज दिया
कार में उसके बैठते ही देवकांत ने उसकी हत्या कर दी थी। उस वक्त कार विवेक चला रहा था। हत्या के बाद दोनों शव को कार में ही लेकर उन्नाव शेखपुर में अपने अस्पताल पर पहुंचे। देवकांत वहीं उतर गया और विवेक व अस्पताल के गार्ड अजीत सिंह को शव ठिकाने लगाने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते बुलंदशहर भेज दिया।

स्थानीय पुलिस को अज्ञात शव मिला
देर रात दोनों जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अल्हौड़ गांव स्थित आम के बाग में पहुंचे। कार में शव को निर्वस्त्र कर बाग में फेंक दिया, जहां 22 मई की सुबह स्थानीय पुलिस को अज्ञात शव मिला। 24 मई को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अज्ञात में अंतिम संस्कार करवा दिया।

शव के हाथ पर बंधे कलावे और नाक की कील से शिनाख्त की
इधर, 24 मई को युवती की मां ने बेटी देवकांत आदि पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगा बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में जुटी पुलिस ने वारदात का खुलासा किया। बर्रा पुलिस विवेक को लेकर बुलंदशहर गई, तो वहां 22 मई को लावारिस शव मिलने की पुष्टि हुई। शव के हाथ पर बंधे कलावे और नाक की कील से उसकी मां ने शिनाख्त की।

गुमराह करने के लिए भतीजे ने खुद को मारी थी गोली
विवेक ने पुलिस को गुमराह करने के लिए 28 मई को मृतका, उसके परिचित मनु अवस्थी और राज सिंह पर बंधक बनाकर गोली मारने की सूचना दी थी। इसके बाद उसे हैलट में भर्ती कराया गया जहां से 30 मई को डिस्चार्ज होने पर पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की।

देवकांत उत्तम ने आत्मसमर्पण कर दिया था
विवेक से पूछताछ में ही सारी सच्चाई सामने आ गई। वही, देवकांत उत्तम ने भी सोमवार को बर्रा थाने में आत्मसमर्पण कर दिया था। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने आदि धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

युवती का कराया गर्भपात
उन्नाव के उत्तम हॉस्पिटल के संचालक देवकांत उत्तम से युवती की पहली मुलाकात 2024 में हॉस्पिटल में ही हुई। युवती बीमार पड़ने पर दवा लेने हॉस्पिटल गई थी। इलाज के दौरान उसने दरोगा भर्ती की तैयारी करने की बात बताई थी। इसके बाद देवकांत ने उसका माेबाइल नंबर ले लिया और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।

होटल में शारीरिक शोषण किया
आरोप है कि शादी का झांसा देकर कानपुर स्थित फ्लैट पर शारीरिक संबंध बनाए। 24 जुलाई 2025 को मध्य प्रदेश के ओरछा स्थित होटल में शारीरिक शोषण किया। इस बीच उसके गर्भवती होने पर जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो देवकांत ने कल्याणपुर स्थित निजी अस्पताल में एक अगस्त 2025 को गर्भपात करा दिया।

दूरी बनाने पर करता था ब्लैकमेल
इसके बाद युवती ने उससे दूरी बनानी चाही, तो पूर्व में खींची अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करने लगा। युवती ने उन्नाव की सदर कोतवाली में आरोपी की शिकायत की थी। जिस स्कॉर्पियो कार में युवती का गला घोंटकर हत्या की गई है।

युवती से दुष्कर्म में जेल गया था प्रापर्टी डीलर
बर्रा पुलिस के अनुसार युवती ने कानपुर देहात के अकबरपुर निवासी प्राॅपर्टी डीलर अजय सेंगर के खिलाफ काकादेव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि सात जनवरी 2025 को नशीला पदार्थ देकर पांडुनगर के होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। काकादेव पुलिस ने आठ जनवरी को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था तब से वह जेल में ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed