सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Seven Deputy SPs Transferred from Kanpur Police Commissionerate

PPS Transfer: कानपुर कमिश्नरेट के सात डिप्टी एसपी हटाए गए, तीन साल से एक ही जगह थे तैनात; देखें पूरी लिस्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 04 Jun 2026 12:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को प्रांतीय पुलिस सेवा के 206 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं।

Seven Deputy SPs Transferred from Kanpur Police Commissionerate
कानपुर पुलिस कमिश्नरेट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

प्रशासनिक अमले में एक बहुत बड़ा फेरबदल करते हुए प्रांतीय पुलिस सेवा के 206 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से तब्दीली कर दी है। इस ताबड़तोड़ ट्रांसफर एक्सप्रेस की जद में कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट भी आया है, जहां लंबे समय से जमे सात डिप्टी एसपी का गैर जनपद तबादला कर दिया गया है। एक क्लिक में देखें, किसका कहां हुआ तबादला...

Trending Videos

https://spiderimg.amarujala.com/assets/applications/2026/06/04/pps-01-206-dysp-press-note-04-06-26_6a21208a4259d.pdf




गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, कानपुर कमिश्नरेट में तैनात ये सभी राजपत्रित अधिकारी पिछले तीन वर्ष से अधिक की अवधि से एक ही जनपद में अपनी सेवाएं दे रहे थे, जिसके चलते चुनाव आयोग और शासन के नियमों के तहत इनका स्थानांतरण किया गया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Seven Deputy SPs Transferred from Kanpur Police Commissionerate
देखें पूरी तबादला सूची। 

कानपुर से जाने वाले अफसरों को मिली ये नई तैनाती:

  • डिप्टी एसपी चित्रांशु गौतम - कानपुर नगर से बहराइच भेजे गए।

  • डिप्टी एसपी सुभाष चंद्रा - कानपुर नगर से मुजफ्फरनगर स्थानांतरित।

  • डिप्टी एसपी शिखर - कानपुर नगर से गोंडा नई तैनाती।

  • डिप्टी एसपी आशुतोष कुमार-II - कानपुर नगर से गोरखपुर भेजे गए।

  • डिप्टी एसपी अमरनाथ यादव - कानपुर नगर से मथुरा तबादला।

  • डिप्टी एसपी अभिषेक कुमार पांडेय - कानपुर नगर से लखनऊ कमिश्नरेट भेजे गए।

  • डिप्टी एसपी रंजीत कुमार - कानपुर नगर से लखनऊ कमिश्नरेट स्थानांतरित।

विज्ञापन

तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर चली ट्रांसफर एक्सप्रेस
पुलिस मुख्यालय और शासन के कड़े नियमों के अनुसार, प्रांतीय पुलिस सेवा के जो भी अधिकारी किसी एक जिले या कमिश्नरेट में तीन साल या उससे अधिक का समय पूरा कर लेते हैं, उनका गैर जनपद तबादला अनिवार्य हो जाता है। कानपुर कमिश्नरेट में तैनात ये सभी अधिकारी कानून-व्यवस्था और विभिन्न सर्किलों की कमान संभाल रहे थे। इस बड़े फेरबदल के बाद अब कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में नए पीपीएस अधिकारियों की तैनाती जल्द ही की जाएगी, जिससे रिक्त हुए सर्किलों का कार्यभार सुचारू रूप से चलाया जा सके।

कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट को मिली तीन महिला डिप्टी एसपी
पीपीएस ऑफिसर्स के तबादलों के क्रम में कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में पांच अफसरों को तैनाती मिली है। इनमें से तीन महिला ऑफिसर हैं। इस क्रम में अब तक कन्नौज में तैनात रहीं डिप्टी एसपी प्रियंका बाजपेयी, फतेहपुर में तैनात रहीं डिप्टी एसपी प्रगति यादव और बलरामपुर में तैनात रहीं डिप्टी एसपी ज्योतिश्री का स्थानांतरण कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट के लिए किया गया है। इसके अलावा लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात रहे डिप्टी एसपी वीरेंद्र विक्रम और पीटीएस जालौन में तैनात रहे डिप्टी एसपी अमित कुमार पांडेय को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed