Orai: इलाज के नाम पर ‘मौत का खेल’, बिना पंजीकरण चल रहे अस्पताल में मासूम ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा
Orai News: कोंच कोतवाली क्षेत्र में चार वर्षीय बच्चे की निजी अस्पताल में मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। अस्पताल का पंजीकरण नहीं होने की बात सामने आई है। सीएमओ ने जांच के बाद कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उरई जिले में कोंच कोतवाली क्षेत्र के भेड़ गांव निवासी शाहरुख के चार वर्षीय पुत्र रियाज की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए चिकित्सकों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। परिजनों के अनुसार रियाज पिछले दो दिनों से बीमार था।
बृहस्पतिवार सुबह पेट में तेज दर्द की शिकायत होने पर उसे उरई स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने भर्ती के समय पांच हजार रुपये जमा कराए। परिजनों का कहना है कि भर्ती के कुछ ही समय बाद बच्चे की मौत हो गई, लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर उपचार किए जाने की बात कहते रहे।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मासूम की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां शबाना समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सीएमओ ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया
इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. हरिनंदन सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में संबंधित अस्पताल का पंजीकरण नहीं होने की बात सामने आई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।