सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Surya murder case: 620 criminals fled when police entered Khoda, 524 families fled; accused Shariq arrested

सूर्या हत्याकांड: खोड़ा में घुसी पुलिस तो भागे 620 अपराधी, 524 परिवार कर गए पलायन; आरोपी शारिक गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 04 Jun 2026 06:42 AM IST
विज्ञापन
सार

तीन दिन में 1200 अपराधियों के घर तक पुलिस पहुंची। हालांकि पुलिस ने 1600 से ज्यादा अपराधी चिंहित किए हैं। 

Surya murder case: 620 criminals fled when police entered Khoda, 524 families fled; accused Shariq arrested
Surya Murder Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के बाद तीन दिवसीय अपराधी सत्यापन अभियान बुधवार को पूरा हो गया। तीन दिन में 1200 अपराधियों के घर तक पुलिस पहुंची। हालांकि पुलिस ने 1600 से ज्यादा अपराधी चिंहित किए हैं। 



इनमें 620 अपराधी घरों से गायब मिले। अभियान के दौरान 524 संदिग्ध परिवार पलायन कर गए और कई के परिजन ने दरवाजे तक नहीं खोले। इस दौरान एक हिस्ट्रीशीटर को भी हिरासत में लिया। कमिश्नरेट पुलिस ने सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद खोड़ा में सर्च अभियान चलाया तो आठ लाख की आबादी वाले इस क्षेत्र में करीब 1600 अपराधियों को चिंहित किया गया।  75 हिस्ट्रीशीटर और 37 गैंगस्टर परिवार सहित रातोंरात मकान छोड़कर भाग गए। इनमें केवल 42 का सत्यापन हो सका, बाकी के घरों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


524 संदिग्ध परिवार पलायन कर गए। उनके घरों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई है। इनके अलावा 94 परिवार ऐसे हैं, जिन्होंने अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित कर मकान बनाए हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos


खोड़ा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त, कट्टरपंथियों और अराजक तत्वों का सत्यापन कर रही है। कई लोग मकान छोड़कर भाग गए हैं। सत्यापन रिपोर्ट में 600 से अधिक अपराधी व परिवार घरों पर नहीं मिले तो कुछ में वृद्ध और केवल महिलाएं ही हैं। संपत्ति का ब्यौरा भी एकत्र किया जा रहा है। 
-जे. रविंदर गौड़, पुलिस आयुक्त

सूर्या हत्याकांड में आरोपी शारिक गिरफ्तार
सूर्या हत्याकांड में शामिल 5वें और 25 हजार के इनामी आरोपी शारिक को पुलिस ने बुधवार को इंदिरापुरम अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया।  एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी मूलरूप से अलीगढ़ के बादशाह नगला स्थित छर्रा गांव का रहने वाला है। वर्तमान में वह खोड़ा के नवनीत विहार स्थित गली नंबर एक में परिवार के साथ रह रहा था। उस पर 25 हजार इनाम घोषित था। आरोपी ने असद, फरहान और अतीक के साथ मिलकर चाकू मारने की बात स्वीकार की। 

स्वामी दीपांकर ने दी श्रद्धांजलि
सूर्या हत्याकांड के बाद बुधवार को उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता, स्वामी दीपांकर और हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी आदि ने परिजन को सांत्वना दी। कैप्टन विकास गुप्ता ने कहा कि अवैध रूप से संचालित संस्थानों को भी चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है।  हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने कहा कि उन्हें तीन दिन से पुलिस ने नजरबंद कर रखा था। इसलिए वह बुधवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed