सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Fire Tragedy I Have No Connection to the Management said Arrested Hotel Owner States

होटल अग्निकांड में नया खुलासा: 'दिल्ली में सब चलता है...', कमरे बढ़ाने पर मालिक से प्रबंधन ने कहे थे ये शब्द

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 04 Jun 2026 09:19 AM IST
विज्ञापन
सार

Delhi Malviya Nagar Fire Case: दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण आग लगने के बाद गिरफ्तार होटल मालिक लवकेश बजाज के बयान से नया खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में दावा किया है कि वह सीधे तौर पर प्रबंधन नहीं संभालते थे। इस आग में 21 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 12 विदेशी नागरिक और 9 भारतीय शामिल थे।

Delhi Fire Tragedy I Have No Connection to the Management said Arrested Hotel Owner States
दिल्ली अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में बीते बुधवार को हुए भीषण अग्निकांड में 21 लोगों की मौत हो गई। इस मामले में होटल के मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार किया गया है। बजाज ने पुलिस पूछताछ में दावा किया है कि वह सीधे तौर पर परिसर का प्रबंधन नहीं करते थे। इस बयान के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है।

Trending Videos


Delhi Fire Tragedy I Have No Connection to the Management said Arrested Hotel Owner States
दिल्ली के होटल में लगी आग - फोटो : पीटीआई

'होटल का प्रबंधन मेरे पास नहीं'
मालवीय नगर में हुए भीषण आग के मामले में गिरफ्तार होटल के सह-मालिक लवकेश बजाज ने दिल्ली पुलिस को बताया कि वह होटल का सीधे प्रबंधन नहीं करते थे। उन्होंने दैनिक कामकाज, बिलिंग, अकाउंट्स और पूरी व्यवस्था दूसरे व्यक्ति को सौंप रखी थी। लवकेश बजाज ने पूछताछ इस बात का खुलासा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Delhi Fire Tragedy I Have No Connection to the Management said Arrested Hotel Owner States
दिल्ली के होटल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

होटल मालिक का खुलासा- दिल्ली में सब चलता है
बजाज ने जांचकर्ताओं को यह भी बताया कि कमरे के आकार में वृद्धि सहित संरचनात्मक बदलाव भी उसी व्यक्ति ने सुझाए थे। उस व्यक्ति ने उन्हें आश्वासन दिया था कि ऐसी व्यवस्थाएं नियमित हैं और दिल्ली में सब चलता है। 

विज्ञापन

Delhi Fire Tragedy I Have No Connection to the Management said Arrested Hotel Owner States
दिल्ली के होटल में लगी आग, खौफ में बच्ची - फोटो : पीटीआई

'होटल प्रबंधन के पास एनओसी प्रमाण पत्र नहीं था'
पूछताछ के दौरान, बजाज ने यह भी स्वीकार किया कि परिसर के पास अग्नि अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं था। दिल्ली पुलिस अब बिजली विभाग और अन्य एजेंसियों से रिकॉर्ड की जांच कर रही है। पुलिस परिसर से संबंधित सभी स्वीकृतियों, अनुमतियों और अनुपालन की पुष्टि कर रही है।

Delhi Fire Tragedy I Have No Connection to the Management said Arrested Hotel Owner States
दिल्ली के होटल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं कई मरीज
इस अग्निकांड में 12 विदेशी नागरिकों और 9 भारतीयों सहित कुल 21 लोग मारे गए। आग लगने के बाद 49 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। आठ घायल व्यक्तियों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बाकी पीड़ित अभी भी विभिन्न अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने होटल के सह-मालिक लवकेश बजाज और उनकी पत्नी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था।

Delhi Fire Tragedy I Have No Connection to the Management said Arrested Hotel Owner States
दिल्ली के होटल में लगी आग,बचने के लिए जद्दोजहद करता फंसा शख्स - फोटो : अमर उजाला

ऐसे हुआ मालवीय नगर में हादसा
दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रारंभिक निष्कर्षों के अनुसार, आग भूतल पर सीढ़ी के पास रखे कुछ सामान से शुरू हुई थी। सूत्रों ने बताया कि इमारत की सभी खिड़कियां कथित तौर पर सील थीं, जिससे आग तेज होने पर लोगों के पास भागने का कोई रास्ता नहीं बचा। 

Delhi Fire Tragedy I Have No Connection to the Management said Arrested Hotel Owner States
Delhi Restaurant Fire - फोटो : पीटीआई
होटल मालिक को आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
बचाव अभियान के दौरान, अग्निशमन कर्मियों को परिसर में एलपीजी सिलिंडर भी मिले। पुलिस अब बजाज के दावों की पुष्टि और अन्य व्यक्तियों की भूमिका का पता लगाने के लिए उसे आज अदालत में पेश कर हिरासत की मांग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed