{"_id":"69cbbaff40c6e203120a7c85","slug":"police-arrested-three-vehicle-thieves-in-west-delhi-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी दिल्ली में वाहन चोरी का खुलासा: नशे और पैसे की लालच में युवा बने चोर, तीन आरोपी गिरफ्तार; बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी दिल्ली में वाहन चोरी का खुलासा: नशे और पैसे की लालच में युवा बने चोर, तीन आरोपी गिरफ्तार; बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Tue, 31 Mar 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
सार
पश्चिमी दिल्ली में नशे और जल्दी पैसा कमाने की चाह में तीन युवकों को वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से चार बाइक और तीन चाकू बरामद किए। तीनों आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पश्चिमी दिल्ली में वाहन चोरी का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली के पश्चिम जिला में नशे की लत और जल्द पैसा कमाने की चाहत में युवा वाहनों की चोरी कर रहे हैं। पुलिस ने ऐसे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मनजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह और पंकज उर्फ हीरा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन चाकू और चार बाइक बरामद की है।
Trending Videos
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि ऑपरेशन कवच के तहत तिलक नगर थाना पुलिस अपराधियों पर निगरानी रखने के लिए इलाके में गश्त कर रही थी। 29 मार्च को पुलिस टीम ने पीर बाबा मजार के पास बाइक से जा रहे एक युवक को पकड़ा। जांच करने पर पता चला कि उसने तिलक नगर से बाइक चुराई है। तलाशी लेने पर उसके पास से एक चाकू भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूछताछ में उसकी पहचान तिलक नगर निवासी 26 साल के मनजीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने उसके निशानदेही पर एक और बाइक बरामद कर ली, जिसे उसने द्वारका नॉर्थ से चुराई थी। जांच में पता चला कि मनजीत नशे का आदी है और नशे की लत को पूरा करने के लिए वाहनों की चोरी करता था। आरोपी पर पहले से पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।
दूसरे मामले में तिलक नगर थाना पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक, चाकू और झपटा गया मोबाइल फोन बरामद किया है। 29 मार्च को पुलिस ने गश्त के दौरान एमआरवी स्कूल के पास से बदमाश को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से चाकू, पर्स और मोबाइल फोन मिला। उसकी पहचान तिलक नगर निवासी 27 साल के दिलप्रीत सिंह के रूप में हुई। उसके पास से बरामद एक बाइक तिलक नगर से चोरी की गई थी। पूछताछ में उसने बताया कि जल्द पैसा कमाने के लिए वह वारदात को अंजाम देता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर पहले से चोरी और झपटमारी के 13 मामले दर्ज हैं।
तीसरे मामले में पंजाबी बाग थाना पुलिस ने चोरी की बाइक और चाकू के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान पश्चिम पुरी निवासी 28 साल के पंकज उर्फ हीरा के रूप में हुई। 29 मार्च को गश्त के दौरान पुलिस ने मादीपुर के कूड़ा खत्ता झील पार्क के पास से बदमाश को पकड़ा। उसके पास से एक चाकू और केटीएम बाइक बरामद की गई। बाइक को बदमाश ने पंजाबी बाग से चुराई थी। पूछताछ में पता चला कि वह पेशे से मजदूर है और जल्द पैसे कमाने के लिए वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ 15 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।