{"_id":"69e218b6bf4f482f9b0a0d4e","slug":"police-caught-woman-and-her-two-sons-for-buying-stolen-goods-in-delhi-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ता सामान पड़ा महंगा: सस्ते में खरीदा लाखों का माल, पकड़े गए खरीदार; दिल्ली पुलिस के हाथ नहीं लगा असली चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ता सामान पड़ा महंगा: सस्ते में खरीदा लाखों का माल, पकड़े गए खरीदार; दिल्ली पुलिस के हाथ नहीं लगा असली चोर
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Fri, 17 Apr 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
सार
निहाल विहार में चोरी का सामान खरीदने के आरोप में महिला और उसके दो बेटों को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ लिया। उनके पास से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बरामद हुआ। मुख्य चोर अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।
ड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
निहाल विहार इलाके में लाखों का सामान हजारों रुपये में मिलने पर एक महिला और उसके दो बेटों ने चोरों से चोरी का सामान खरीद लिया। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनकी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला और उसके बेटों तक पहुंचकर उन्हें पकड़ लिया। उनके कब्जे से दुकान से चोरी किया गया लाखों रुपये का सामान बरामद हुआ। अब पुलिस उन चोरों की तलाश कर रही है, जिन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में सेंधमारी की थी।
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि महिला के दोनों बेटों की पहचान 20 वर्षीय सचिन कुमार और 26 वर्षीय अर्जुन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल को निहाल विहार थाना क्षेत्र में शिव विहार, निलोठी एक्सटेंशन स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में सेंधमारी की सूचना मिली। दुकानदार ने बताया कि बदमाश 68 मोबाइल फोन, 6 एलईडी टीवी, 2 लैपटॉप और करीब एक लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
थाना प्रभारी शिशपाल के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर बदमाशों के भागने की दिशा में जांच की गई। इस दौरान पता चला कि बदमाश वारदात के बाद सामान रेहड़ी पर ले गए और उसे एक महिला समेत तीन लोगों को बेच दिया। पुलिस ने 15 अप्रैल को चंदर विहार इलाके में छापा मारकर सचिन कुमार, उसके भाई अर्जुन और उनकी मां को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह सामान एक अज्ञात रेहड़ी वाले से करीब 50 हजार रुपये में खरीदा था और घर में छिपाकर रखा था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 52 मोबाइल फोन, 4 एलईडी टीवी, 12 सीलिंग फैन, एक लैपटॉप और एक वेबकैम बरामद किया। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनकी मां को पाबंद कर जांच में शामिल होने का नोटिस दिया गया है। मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।
Trending Videos