{"_id":"62e777fd0f80785ebb38a880","slug":"sanjay-arora-takes-charge-as-delhi-police-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में संजय अरोड़ा ने संभाला कार्यभार, आईटीबीपी मुख्यालय में दी गई विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में संजय अरोड़ा ने संभाला कार्यभार, आईटीबीपी मुख्यालय में दी गई विदाई
Mon, 01 Aug 2022 12:28 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:28 PM IST
सार
आईपीएस संजय अरोड़ा को आईटीबीपी मुख्यालय में औपचारिक सलामी और विदाई दी गई। जिसके बाद उन्होंने दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला।
विज्ञापन
संजय अरोड़ा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को सोमवार सुबह आईटीबीपी मुख्यालय में औपचारिक सलामी और विदाई दी गई। डॉ. सुजॉय लाल थाउसेन ने आईटीबीपी के डीजी के रूप में अतिरिक्त प्रभार संभाला। वहीं, दिल्ली में पुलिस आयुक्त के रूप में संजय अरोड़ा ने कार्यभार संभाला।
विज्ञापन
मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले संजय अरोड़ा ने इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट जयपुर से की है। लोक सेवा में आने के बाद उन्होंने तमिलनाडु में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं। इस दौरान डकैत वीरप्पन के गिरोह का भंडाफोड़ करने वाले स्पेशल टास्क फोर्स में भी अरोड़ा एसपी थे। उनकी टीम को मिली सफलता के लिए उन्हें सीएम गैलंट्री मेडल से सम्मानित किया गया था।
1991 में संजय अरोड़ा ने एनएसजी से ट्रेनिंग ली थी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात एसएसजी के गठन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
आईटीबीपी के साथ अपने कार्यकाल के दौरान, वह 2000 से 2002 तक मसूरी में अकादमी में प्रशिक्षक भी थे। वह कोयंबटूर शहर में पुलिस के प्रमुख बने और चेन्नई में अपराध और यातायात के लिए अतिरिक्त आयुक्त भी रहे।
विज्ञापन
दिल्ली: दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को ITBP मुख्यालय में औपचारिक सलामी और विदाई दी गई। डॉ. सुजॉय लाल थाउसेन ने आईटीबीपी के डीजी के रूप में अतिरिक्त प्रभार संभाला। pic.twitter.com/rx3UyTgGgE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 1, 2022विज्ञापन
विज्ञापन
1991 में संजय अरोड़ा ने एनएसजी से ट्रेनिंग ली थी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात एसएसजी के गठन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
आईटीबीपी के साथ अपने कार्यकाल के दौरान, वह 2000 से 2002 तक मसूरी में अकादमी में प्रशिक्षक भी थे। वह कोयंबटूर शहर में पुलिस के प्रमुख बने और चेन्नई में अपराध और यातायात के लिए अतिरिक्त आयुक्त भी रहे।