फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Senior officials visited police personnel injured during the protest; investigation underway.

Delhi News: सीजेपी- प्रदर्शन के दौरान घायल पुलिसकर्मियों से मिलने पहुंचे आला अधिकारी, जांच जारी

Thu, 23 Jul 2026 06:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Senior officials visited police personnel injured during the protest; investigation underway.
सीजेपी-
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान घायल पुलिसकर्मियों से मिलने पहुंचे आला अधिकारी, जांच जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जंतर मंतर और टॉलस्टॉय मार्ग पर हुई हिंसक झड़प के बाद राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराए गए सुरक्षा कर्मियों से दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर-1) ने बृहस्पतिवार को अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की। इस हिंसक घटना में दो सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के दो अधिकारी समेत कम से कम छह पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के समर्थकों की भारी भीड़ को देखते हुए बृहस्पतिवार को नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था जोन-1) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि बुधवार रात हुई हिंसा की जांच में तेजी ला दी गई है। अधिकारी पथराव और सुरक्षा कर्मियों पर हमले में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटे हुए हैं। एक पुलिस सूत्र ने बताया कि पथराव करने वाले संदिग्धों में से कई बाहरी लोग प्रतीत होते हैं जिन्होंने विरोध प्रदर्शन में घुसपैठ की थी। वीडियो क्लिप, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों का उपयोग करके उनकी पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। सूत्रों का कहना है कि हिंसा में शामिल पाए गए सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का आकलन सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके की टिप्पणियों से भी मेल खाता है, जिन्होंने आरोप लगाया था कि बाहरी लोगों ने सुरक्षा कर्मियों पर पथराव करके प्रदर्शन को बदनाम करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed