{"_id":"6a30a9a59298fba8ba0c0131","slug":"two-fraudsters-arrested-for-a-1-5-crore-scam-mobile-phones-and-whatsapp-chats-recovered-from-the-accused-in-de-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: डेढ़ करोड़ की ठगी में दो जालसाज गिरफ्तार, आरोपियों के पास से मोबाइल, व्हाट्सएप चैट बरामद, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: डेढ़ करोड़ की ठगी में दो जालसाज गिरफ्तार, आरोपियों के पास से मोबाइल, व्हाट्सएप चैट बरामद, पूछताछ जारी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 16 Jun 2026 07:11 AM IST
विज्ञापन
सार
देशभर के लोगों से करीब 1.56 करोड़ की ठगी के आरोप में पुलिस ने यूपी के अमरोहा और मुरादाबाद से मुरादाबाद, निवासी मोहम्मद सादिक (32) और जावेद अंसारी (34) को गिरफ्तार किया है। वारदात में इस्तेमाल दो मोबाइल, व्हाट्सएप चैट, बैंक खाते और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
देशभर के लोगों से करीब 1.56 करोड़ की ठगी के आरोप में पुलिस ने यूपी के अमरोहा और मुरादाबाद से मुरादाबाद, निवासी मोहम्मद सादिक (32) और जावेद अंसारी (34) को गिरफ्तार किया है। वारदात में इस्तेमाल दो मोबाइल, व्हाट्सएप चैट, बैंक खाते और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी साइबर ठगों के सरगनाओं को म्यूल अकाउंट उपलब्ध करवाते थे। पुलिस बाकी साथियों की तलाश जारी है।
शाहदरा जिला के पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि 9 अप्रैल को शाहदरा निवासी महिला ने 21 लाख की ठगी की शिकायत में बताया था कि ठगों ने टेलीग्राम पर मैसेज में निवेश में मुनाफे का लालच दिया था और फिर धीरे-धीरे 21 लाख रुपये निवेश करवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
निवेश पर उसके खाते में मुनाफा दिखता था। पीड़िता ने जब मुनाफे की रकम निकालने की कोशिश की तो ठगों ने और निवेश करने को कहा। इसके बाद ठगों ने टेलीग्राम पर ब्लॉक कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के बैंक खातों की पड़ताल से पता चला है कि कुछ ही दिनों के भीतर आरोपियों के बैंक खाते से डेढ़ करोड़ रुपये की लेनदेन हुई है। पुलिस दोनों आरोपी मोहम्म्द सादिक और जावेद अंसारी से पूछताछ कर बाकी आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।