Assam HSLC Results 2026: असम बोर्ड एचएसएलसी के नतीजे घोषित, फटाफट करें चेक; जानें कैसा रहा रिजल्ट
Assam HSLC Results 2026 OUT: असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज असम एचएसएलसी 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट और के माध्यम से आसानी से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
Assam HSLC Results 2026: असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज असम एचएसएलसी 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट और के माध्यम से आसानी से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
असम राज्य विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बताया है कि फरवरी 2026 में हुई हाई स्कूल परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ (Result Gazette) के रूप में जारी किया जाएगा, जिसमें पास हुए छात्रों के रोल नंबर दिए होंगे। बोर्ड ने पूरी सावधानी से रिजल्ट तैयार किया है, लेकिन अगर कोई गलती मिलती है तो उसे बाद में सुधार (Correction) करके सही किया जाएगा।
छात्र 10 अप्रैल 2026 को सुबह 10:30 बजे से अपनी डिजिटल मार्कशीट वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर सही तरीके से दर्ज करना होगा, जैसे दिए गए फॉर्मेट के अनुसार।
कैसे देखें रिजल्ट?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट site.sebaonline.org/results/ पर जाएं।
- अब होमपेज पर ‘असम HSLC रिजल्ट 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना रोल नंबर या मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट भी निकाल लें।
कहां मिलेगी मार्कशीट?
बोर्ड के नियमों के अनुसार, इस साल भी स्कूल डिजिटल मार्कशीट के आधार पर कक्षा 11 में एडमिशन देंगे। रिजल्ट की पीडीएफ (Result Gazette) सभी स्कूलों को ऑनलाइन भेजी जाएगी, इसकी हार्ड कॉपी नहीं मिलेगी। स्कूलों तक यह जानकारी व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए भी पहुंचाई जाएगी और छात्र अपना रिजल्ट वेबसाइट या मोबाइल ऐप से भी चेक कर सकते हैं।
पास हुए छात्रों को मार्कशीट और सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी कब मिलेगी, इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी। जो छात्र फेल हुए हैं, उन्हें हार्ड कॉपी नहीं दी जाएगी, लेकिन अगर वे चाहें तो बोर्ड ऑफिस में आवेदन करके इसे प्राप्त कर सकते हैं।