BSEB STET Result: बिहार एसटीईटी में 2,56,301 अभ्यर्थी पास, जानें कैसा रहा रिजल्ट; देखें श्रेणीवार पासिंग अंक
Bihar STET Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 2 लाख 56 हजार अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।
विस्तार
Bihar STET Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिन छात्रों ने अभी तक अपान रिजल्ट नहीं देखा है, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए थे।
बिहार एसटीईटी 2025 परीक्षा अक्तूबर-नवंबर 2025 में कंप्यूटर बेस्ड मोड में आयोजित की गई थी, जिसमें पेपर-1 (कक्षा 9-10) और पेपर-2 (कक्षा 11-12) शामिल थे।
2.56 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल
STET 2025 में कुल 4,42,214 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें पेपर-1 (कक्षा 9-10) के लिए 2,46,415 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे, जिनमें 1,07,229 महिलाएं और 1,39,186 पुरुष शामिल थे। वहीं पेपर-2 (कक्षा 11–12) में 1,95,799 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें 71,178 महिला और 1,24,621 पुरुष अभ्यर्थी थे।
सीबीटी के माध्यम से 14 अक्तूबर 2025 से 16 नवंबर 2025 तक आयोजित इस परीक्षा में कुल 2,56,301 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। इनमें 1,04,167 महिलाएं और 1,52,134 पुरुष शामिल हैं। कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 57.96% रहा। पेपर-1 में 16 विषयों की परीक्षा हुई, जिसमें 1,54,145 अभ्यर्थी सफल रहे और उत्तीर्णता 62.56% रही। वहीं पेपर-2 में 29 विषयों की परीक्षा हुई, जिसमें 1,02,156 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए और उत्तीर्णता प्रतिशत 52.17% रहा।
कितने अंक वाले होंगे पास?
| कोटि (Category) | उत्तीर्णांक |
|---|---|
| सामान्य वर्ग | 50% अंक |
| पिछड़ा वर्ग | 45.5% अंक |
| अत्यंत पिछड़ा वर्ग | 42.5% अंक |
| अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति | 40% अंक |
| दिव्यांग | 40% अंक |
| महिला | 40% अंक |
कैसे देखें रिजल्ट?
- पहले आप आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध “Bihar STET 2025 Result/Scorecard” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद आपका स्कोरकार्ड और रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट का प्रिंटआउट या पीडीएफ डाउनलोड करके अपने पास जरूर रख लें।