Schools Closed: भीषण ठंड का कहर जारी, पंजाब में 13 तो झारखंड में आठ जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल
Punjab Schools Closed: पंजाब सरकार ने भीषण ठंड और कोहरे के कारण स्कूलों को 13 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय लिया है। यह आदेश प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के छात्रों पर लागू होता है। वहीं, झारखंड में स्कूल 8 जनवरी तक बंद रहेंगे।
विस्तार
Punjab Schools Closed: पंजाब के मुख्यमंत्री एस भगवंत सिंह मान ने राज्य में भीषण ठंड और घने कोहरे के कारण सभी निजी और सरकारी स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की है। छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूल 13 जनवरी तक बंद रहेंगे।
यह आदेश प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के छात्रों पर लागू होता है, और इस अवधि के दौरान नियमित शैक्षणिक गतिविधियां निलंबित रहेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब में बुधवार को तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया, जिसके चलते ठंड काफी बढ़ गई। ऐसे में बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
ਮਾਨਯੋਗ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਸ.ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਜੀ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ, ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਵੱਧ ਰਹੀ ਠੰਡ ਅਤੇ ਧੁੰਦ ਨੂੰ ਦੇਖਦਿਆਂ, ਬੱਚਿਆਂ ਅਤੇ ਸਟਾਫ ਦੀ ਸਿਹਤ ਅਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਰੱਖਦਿਆਂ ਸੂਬੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਸਰਕਾਰੀ, ਏਡਿਡ, ਮਾਨਤਾ ਪ੍ਰਾਪਤ ਅਤੇ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ 13 ਜਨਵਰੀ ਤੱਕ ਛੁੱਟੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਂਦੀਆਂ…
— Harjot Singh Bains (@harjotbains) January 7, 2026
पंजाब में भयंकर शीतलहर
पंजाब में शीतलहर का प्रकोप इस कदर छाया हुआ है कि अब तक 2 बार स्कूलों की छुट्टियां बढ़ानी पड़ी हैं। इस बार जो छुट्टियां बढ़ाई गई हैं, वे 13 जनवरी 2026 तक हैं। ये तीसरी बार है, जब शीतलहर का प्रकोप देखते हुए राज्य में छुट्टी बढ़ाने का फैसला लिया गया हो। पंजाब ही नहीं बल्कि अलग-अलग राज्यों में बढ़ती ठंड के चलते छुट्टियां बढ़ाने या फिर स्कूलों का समय बदलने जैसे फैसले लिए जा रहे हैं।
बढ़ती ठंड और धुंध में बच्चों का घर से निकलना दूभर हो गया है, जिसके चलते सरकार ने ये फैसला लिया है। बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए ही छुट्टियां बढ़ाने का ऐलान किया गया है।
झारखंड में 8 जनवरी तक बंद हैं स्कूल
हाल ही में, झारखंड स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने भी घोषणा की है कि राज्य भर के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सरकारी (अल्पसंख्यक सहित) और निजी स्कूल 8 जनवरी तक बंद रहेंगे।