UPHJS Result 2025: यूपीएसजेएस प्रीलिम्स का रिजल्ट घोषित, 1419 उम्मीदवार सफल, यहां जानें कटऑफ और वैकेंसी
Allahabad High Court UPHJS Result 2025: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपीएसजेएस प्रारंभिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट नीचे दी गई वेबसाइट से देख सकते हैं।
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश हायर ज्यूडिशियल सर्विसेज (UPHJS) प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.allahabadhighcourt.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते है।
UPHJS Pre 2025 कटऑफ मार्क्स
| कैटेगरी | कटऑफ अंक |
| सामान्य | 60 |
| ओबीसी | 45 |
| ईडब्ल्यूएस | 45 |
| एससी | 45 |
| एसटी | 45 |
कब हुई थी परीक्षा?
उत्तर प्रदेश हायर ज्यूडिशियल सर्विसेज परीक्षा 20 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी। यह राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। इस परीक्षा के माध्यम से 1419 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा से जुड़ी सभी नई अपडेट के लिए हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
कितनी मिलेगी सैलरी
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 83 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को करीब 1,44,840 से 1,94,660 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसमें सामान्य कैटेगरी के लिए 35 पद, ओबीसी के लिए 22, ईडब्ल्यूएस के लिए आठ, एससी के लिए 17 और एसटी के लिए एक पद है।
कैसे डाउनलोड करें UPHJS Result 2025?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.allahabadhighcourt.in पर जाएं।
- होमपेज के Result Section पर क्लिक करें।
- Allahabad High Court UPHJS Pre Result 2025 लिंक चुनें।
- स्क्रीन पर ओपन रिजल्ट की प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।