सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   CBSE Class 12 Result: Revaluation Schedule Released, Know Fees and Important Dates

CBSE 12th Result: असंतुष्ट छात्र कॉपी देखकर करा सकते हैं रिवैल्यूएशन, जारी हुआ शेड्यूल; देने होंगे इतने रुपये

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 16 May 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
सार

CBSE 12th Result: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट को लेकर जिन छात्रों को अपने नंबरों से असंतुष्टि है, उनके लिए बोर्ड ने रिवैल्यूएशन और कॉपी देखने का विकल्प जारी किया है। इसके तहत छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका की जांच कर सकते हैं और तय शुल्क देकर रिव्यू के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

CBSE Class 12 Result: Revaluation Schedule Released, Know Fees and Important Dates
CBSE Board - फोटो : Official Website
विज्ञापन

विस्तार

CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद जिन छात्रों को अपने अंकों को लेकर असंतोष है, उनके लिए अच्छी खबर है। बोर्ड ने उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी देखने, त्रुटियों के सत्यापन और रिवैल्यूएशन की प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्र तय तारीखों के भीतर आवेदन कर अपनी कॉपी जांच सकते हैं और जरूरत पड़ने पर दोबारा मूल्यांकन के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।

अपनी कॉपी खुद जांचने और सुधार का मौका

  • CBSE ने मूल्यांकन को सही और निष्पक्ष बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं और शिक्षकों को ट्रेनिंग भी दी है।
  • इसके बावजूद अगर कोई छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है, तो उसे अपनी कॉपी देखने का मौका दिया जाता है।
  • छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं और खुद जांच कर सकते हैं।
  • अगर कॉपी में कोई गलती या समस्या लगती है, तो  छात्र CBSE को इसकी जानकारी दे सकते हैं।
  • पहले चरण में छात्र अपनी स्कैन कॉपी के लिए आवेदन करते हैं। दूसरे चरण में कॉपी देखने के बाद वे गलती का सत्यापन और उत्तरों का पुनर्मूल्यांकन कर सकते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

CBSE ने 12वीं के छात्रों के लिए जो अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए बोर्ड ने दो चरणों में प्रक्रिया रखी है। पहला चरण है उत्तर पुस्तिका (कॉपी) की स्कैन की गई प्रति प्राप्त करना। इसके लिए छात्र 19 मई 2026 से 22 मई 2026 रात 11:59:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान प्रत्येक विषय की कॉपी देखने के लिए 700 रुपये शुल्क देना होगा।

दूसरा चरण 26 मई 2026 से 29 मई 2026 तक रहेगा, जिसमें छात्र अपनी कॉपी में पाई गई त्रुटियों का सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। त्रुटि सत्यापन के लिए 500 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका और पुनर्मूल्यांकन के लिए 100 रुपये प्रति प्रश्न (एक सबहेड के साथ) शुल्क देना होगा। इस तरह छात्र अपने नंबरों की दोबारा जांच करवा सकते हैं।

रिवैल्यूएशन से पहले जान लें CBSE के जरूरी नियम

  • केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने पहले स्कैन कॉपी मंगाई हो।
  • छात्र को पहले संबंधित विषय की मार्किंग स्कीम देखनी होगी।
  • किसी उत्तर में गलती लगने पर छात्र कारण के साथ पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है।
  • आवेदन की स्थिति छात्र अपनी लॉगिन आईडी पर देख सकेंगे।
  • रिवैल्यूएशन के बाद अंक बढ़ या घट सकते हैं, 1 अंक की कमी भी मान्य होगी।
  • बोर्ड का फैसला अंतिम होगा, इसके खिलाफ दोबारा अपील नहीं की जा सकेगी।
  • RTI के तहत केवल स्कैन कॉपी मिल सकती है, रिवैल्यूएशन की मांग नहीं की जा सकती।

जानें आवेदन से लेकर नए मार्कशीट तक के नियम

CBSE की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, इसलिए छात्रों को आवेदन भी ऑनलाइन ही करना होगा। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। फीस का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकेगा, नकद या किसी अन्य माध्यम से भुगतान मान्य नहीं होगा। अगर आवेदन नियमों के अनुसार नहीं भरा गया, तो उसे सीधे रद्द कर दिया जाएगा।

छात्र हर चरण के लिए केवल एक बार आवेदन कर सकते हैं, इसलिए पहले ही तय करना होगा कि कितने विषयों के लिए आवेदन करना है। रिवैल्यूएशन के बाद अंकों में बढ़ोतरी या कमी दोनों हो सकती है, यहां तक कि 1 अंक का भी बदलाव संभव है। यदि नंबर बदलते हैं, तो छात्र को पुरानी मार्कशीट जमा करनी होगी, जिसके बाद नई मार्कशीट जारी की जाएगी।

स्कैन कॉपी पाने का क्या है पूरा तरीका?

  • पहला चरण मूल्यांकन की गई उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन करना है।
  • कक्षा 12वीं के लिए फीस और समय-सारणी पहले से तय की गई है।
  • आवेदन केवल छात्र को खुद ऑनलाइन करना होगा, साइबर कैफे या किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा आवेदन करने से बचने की सलाह दी गई है।
  • स्कैन कॉपी छात्र की लॉगिन आईडी पर उपलब्ध कराई जाएगी, जहां से उसे डाउनलोड किया जा सकेगा।
  • कॉपी “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर मिलेगी, यानी जो पहले आवेदन करेगा उसे पहले कॉपी मिलेगी।
  • छात्र एक या अधिक विषयों के लिए आवेदन कर सकता है, लेकिन आवेदन एक ही बार में करना होगा।
  • अगर छात्र अंकों से असंतुष्ट है, तो आगे सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed