सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   Google Launches Free AI Certificate Course to Equip Learners with In-Demand Skills

Google AI Course: बिना फीस के उपलब्ध का एआई कोर्स, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स पर रहेगा फोकस

सुनंदा राव, कॅरिअर सलाहकार Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 16 May 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
सार

CBSE: गूगल का यह फ्री एआई सर्टिफिकेट कोर्स छात्रों और प्रोफेशनल्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरूरी कौशल सिखाने के लिए बनाया गया है। इसमें प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाती है, जिससे आज के समय में जरूरी एआई स्किल्स को आसानी से सीखा जा सके और करियर में मदद मिल सके।

Google Launches Free AI Certificate Course to Equip Learners with In-Demand Skills
google - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

Google AI Course: गूगल ने कोर्सेरा प्लेटफॉर्म पर एआई प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत की है। यह कोर्स आपको बिना किसी पूर्व अनुभव के एआई की बुनियादी समझ से लेकर उसमें महारत हासिल करने तक का मार्गदर्शन देता है। इसे गूगल के विशेषज्ञों द्वारा विकसित किया गया है और यह आपको उन एआई कौशलों में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करता है, जिनकी आज के नियोक्ता तलाश कर रहे हैं। इस कोर्स के माध्यम से आप विचार-मंथन, योजना, अनुसंधान, लेखन, सामग्री निर्माण जैसे क्षेत्रों में एआई का प्रभावी उपयोग करना सीखेंगे।

क्या-क्या करेंगे

आप सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाकर एआई को स्पष्ट निर्देश देना सीखेंगे, ताकि यह केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि एक पेशेवर सहयोगी की तरह काम करे। साथ ही, हम एआई का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग कर डाटा विश्लेषण, अनुसंधान और संचार जैसे मांग वाले कौशल विकसित करेंगे। अंत में, वाइब कोडिंग की मदद से बिना कोडिंग अनुभव के एक कस्टम एप बनाकर कार्यस्थल की समस्याओं का समाधान करना सीखेंगे।

कोर्स सीरीज

गूगल एआई प्रोफेशनल सर्टिफिकेट सात कोर्सेज से मिलकर बना है, जिनमें से प्रत्येक को पूरा करने में लगभग एक से तीन घंटे का समय लगता है। इसमें एआई के मूल सिद्धांत, विचार-मंथन और योजना के लिए एआई, अनुसंधान और अंतर्दृष्टि के लिए एआई, लेखन और संचार के लिए एआई, सामग्री निर्माण के लिए एआई, डाटा विश्लेषण के लिए एआई और एप निर्माण के लिए एआई जैसे कोर्स शामिल हैं।

कौशल व उपकरण से भरपूर

इस कार्यक्रम के अंतर्गत आप एआई साक्षरता, एआई संचालित रचनात्मकता, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, विचार-मंथन, व्यावसायिक संचार जैसे महत्वपूर्ण कौशल सीखेंगे। इसके साथ ही मशीन लर्निंग, योजना बनाना और प्रभावी प्रस्तुतियां तैयार करने जैसी क्षमताओं पर भी ध्यान दिया जाता है। इस दौरान आप जिन प्रमुख उपकरणों का उपयोग करना सीखते हैं, उनमें जेनरेटिव एआई और वाइब कोडिंग शामिल हैं, जो आपको आधुनिक तकनीक के साथ काम करने में सक्षम बनाएंगे।

  • यह कोर्स बिना किसी पूर्व अनुभव के एआई की बुनियादी जानकारी से लेकर निपुणता तक सिखाता है।
  • इसे गूगल के विशेषज्ञों द्वारा विकसित किया गया है और इसमें व्यावहारिक एआई कौशल सिखाए जाते हैं।
  • यह नियोक्ताओं द्वारा अपेक्षित आधुनिक एआई स्किल्स पर केंद्रित है।

16 भाषाओं में उपलब्ध

यह कोर्स अंग्रेजी में पढ़ाया जाता है और 16 भाषाओं में उपलब्ध है। यह एक लचीला कार्यक्रम है, जिसमें आप अपनी सुविधा और गति के अनुसार सीख सकते हैं। इसमें शामिल होने के लिए आप कोर्सेरा के पर आधिकारिक लिंक tinyurl.com/yhx7umy6 जाकर अपनी पसंद के कोर्स कार्ड पर क्लिक करें और नामांकन करें। नामांकन करने के बाद आप कोर्स पूरा कर सकते हैं और एक साझा करने योग्य प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed