सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   UG-PG Admissions 2026 to Get Faster with API Setu-Based NTA Score Matching

UG-PG Admission 2026: यूजी-पीजी दाखिले में अब नहीं होगी देरी, एपीआई सेतु से होगा एनटीए स्कोर का मिलान

सीमा शर्मा Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 17 May 2026 10:11 AM IST
विज्ञापन
सार

UG-PG Admission: यूजी-पीजी प्रवेश 2026 में अब दाखिले में ज्यादा देरी नहीं होगी। सरकार ने नई व्यवस्था शुरू की है, जिसमें एपीआई सेतु के जरिए छात्रों के एनटीए स्कोर का सीधा मिलान किया जाएगा।

UG-PG Admissions 2026 to Get Faster with API Setu-Based NTA Score Matching
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

UG-PG Admission 2026: देशभर के विश्वविद्यालयों में अब स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए छात्रों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से विश्वविद्यालयों की दाखिला प्रक्रिया को डिजिटल इंडिया अभियान के तहत डिजीलॉकर-एपीआई सेतु प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा रहा है।



नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पहले चरण में सीयूईटी पीजी 2026 के नतीजों के साथ 200 विश्वविद्यालयों को इस प्लेटफॉर्म से जोड़ दिया है। वहीं, जून में सीयूईटी यूजी 2026 के परिणाम के साथ इससे जोड़ने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फॉर्म में खुद दर्ज होंगी जानकारियां

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहले छात्रों को अलग-अलग विश्वविद्यालयों में आवेदन करते समय अपनी व्यक्तिगत जानकारियां और एनटीए स्कोर बार-बार मैन्युअल तरीके से भरना पड़ता था। इससे छात्रों का समय बर्बाद होता था और गलत जानकारी दर्ज होने की आशंका भी रहती थी। अब नई व्यवस्था के तहत, छात्र जैसे ही अपने पसंदीदा विश्वविद्यालय के पोर्टल पर सीयूईटी पिता का नाम, जन्मतिथि, श्रेणी, लिंग और सीयूईटी स्कोर स्क्रीन पर अपने आप प्रदर्शित हो जाएंगे।

इन विश्वविद्यालयों को मिलेगा लाभ

इस डिजिटल पहल से दिल्ली विश्वविद्यालय, जेएनयू, बीएचयू, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ का डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी नोएडा, पंडित मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी गोरखपुर, राजस्थान विवि, जम्मू विवि और हरियाणा, पंजाब व हिमाचल के केंद्रीय विश्वविद्यालयों सहित सैकड़ों संस्थानों के छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed