DTU Admission 2026: डीटीयू में बीए, एमए और एमबीए के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू, 13 जुलाई तक करें आवेदन
DTU Admission: दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार बीए (ऑनर्स) इकोनॉमिक्स, एमए इकोनॉमिक्स और एमबीए एग्जीक्यूटिव कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DTU Admission 2026: दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीए (ऑनर्स) इकोनॉमिक्स, एमए इकोनॉमिक्स और एमबीए एग्जीक्यूटिव कार्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। saarthi.dtu.ac.in/admissions20 26_27/ लिंक पर क्लिक करके आप प्रवेश पोर्टल पर पहुंच सकते हैं।
बीए (ऑनर्स) इकोनॉमिक्स कार्यक्रम में कुल 182 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें 85 प्रतिशत सीटें दिल्ली के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तय की गई है। पहले चरण की काउंसलिंग सूची 16 जुलाई को जारी होगी, जबकि काउंसलिंग प्रक्रिया 24 जुलाई से शुरू होगी। दूसरे चरण की घोषणा चार अगस्त को होगी और इसकी काउंसलिंग 11 अगस्त से शुरू होगी। स्पॉट राउंड भी 11 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।
स्पेशल स्पॉट राउंड की घोषणा बाद में की जाएगी। इस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों के पास सीयूईटी यूजी-2026 का वैध स्कोरकार्ड होना जरूरी है । एमए इकोनॉमिक्स कार्यक्रम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित की गई है। पहले चरण की काउंसलिंग की घोषणा 30 जून को होगी और प्रक्रिया सात जुलाई से शुरू होगी। दूसरे चरण और स्पॉट राउंड की घोषणा 17 जुलाई को होगी काउंसलिंग 28 जुलाई से शुरू होगी। कार्यक्रम में 62 सीटें उपलब्ध हैं और प्रवेश के लिए सीयूईटी पीजी-2026 स्कोर अनिवार्य रखा गया है।
एमबीए एग्जीक्यूटिव में आवेदन प्रक्रिया शुरू
विवि में एमवीए एग्जीक्यूटिव कार्यक्रम के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार 15 जून तक आवेदन कर सकेंगे। साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची सात जुलाई को जारी होगी जबकि दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू 11 और 12 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे।