CUET PG Admission: सीयूईटी पीजी स्कोर से मिलेगा दो वर्षीय स्नातकोत्तर प्रोग्राम में प्रवेश, इतना लगेगा शुल्क
CUET PG Admission 2026: डीयू में पीजी दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 82 कोर्सों की करीब 13 हजार सीटों के लिए 7 जून तक आवेदन किए जा सकते हैं। दो वर्षीय स्नातकोत्तर प्रोग्राम में प्रवेश केवल सीयूईटी पीजी स्कोर के आधार पर मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET PG Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों में दाखिले का इंतजार खत्म हो गया है। विश्वविद्यालय ने शनिवार से करीब 82 पीजी प्रोग्राम की 13 हजार से अधिक सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। दो वर्षीय पीजी कोर्स में दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी 7 जून रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के तहत कॉलेज और विभाग का चयन भी करना होगा।
दो वर्षीय पीजी कोर्स में दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी 7 जून रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के तहत कॉलेज और विभाग का चयन भी करना होगा।
इस वर्ष नई शिक्षा नीति के तहत विश्वविद्यालय में एक वर्षीय और दी वर्षीय दोनों तरह के पीजी कार्यक्रम संचालित होंगे। फिलहाल दो वर्षीय कार्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है, जबकि एक वर्षीय पीजी प्रोग्राम के लिए अलग पोर्टल पर बाद में आवेदन मांगे जाएंगे।
डीयू ने स्पष्ट किया है कि पीजी दाखिले केवल सीयूईटी पीजी-2026 में प्राप्त अंकों के आधार पर होंगे। सीट आवंटन पूरी तरह सीएसएएस पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन के लिए सीयूईटी पीजी आवेदन संख्या अनिवार्य होगी। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल pgadmission.uod.ac.in के जरिये विभिन्न पाठ्यक्रमों में आवेदन कर सकते हैं।
दो वर्षीय पीजी कार्यक्रमों के लिए वे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं जो स्नातक के तीसरे या चौथे वर्ष में अध्ययनरत हैं। हालांकि उन्हें संबंधित पाठ्यक्रम की पात्रता शर्ते पूरी करनी होंगी। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए प्रति प्रोग्राम 250 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को प्रति प्रोग्राम 100 रुपये शुल्क देना होगा।
आवेदन प्रक्रिया सुरक्षित बनाने के लिए डिजीलॉकर-एपीआई सेतु सुविधा
इस बार विश्वविद्यालय ने आवेदन प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और सरल बनाने के लिए डिजीलॉकर-एपीआई सेतु सुविधा भी शुरू की है। इसके तहत अभ्यर्थियों की व्यक्तिगत जानकारी और सीयूईटी स्कोर स्वतः इंटीग्रेट होंगे। इससे डुप्लीकेट डेटा की समस्या कम होगी और आवेदन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी।
एक वर्षीय पीजी प्रोग्राम के लिए अलग से आवेदन
डीयू अधिकारियों के अनुसार, एक वर्षीय पीजी कार्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इसमें केवल वे छात्र आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने चार वर्षीय ऑनर्स विद रिसर्च/एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम किया हो या संबंधित विषय में चार वर्षीय स्नातक डिग्री पूरी की हो। विश्वविद्यालय ने छात्रों को प्रवेश संबंधी ताजा अपडेट नियमित रूप से पोर्टल पर देखते रहने की सलाह दी है।