सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former MLA Vijay Mishra wife Ramlali sent to Nari Niketan in Lucknow from bhadohi jail

संपत्ति हड़पने का मामला: नारी निकेतन लखनऊ भेजी गई पूर्व विधायक विजय मिश्र की पत्नी रामलली, बहू जिला कारागार मे

अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 18 May 2026 11:05 AM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व विधायक विजय मिश्रा की पत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामलली को संपत्ति हड़पने के मामले में सात साल से ज्यादा की सजा होने के कारण शासन ने लखनऊ स्थित नारी निकेतन भेज दिया है। 
 

Former MLA Vijay Mishra wife Ramlali sent to Nari Niketan in Lucknow from bhadohi jail
नारी निकेतन लखनऊ भेजी गई विजय मिश्र की पत्नी रामलली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने के मामले में सजायाफ्ता बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्र की पत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामलली मिश्र को नारी निकेतन बंदी गृह लखनऊ भेज दिया गया। 10 साल की सजा होने पर शासन के निर्देश पर कारागार प्रशासन ने यह कार्रवाई किया, हालांकि बहू रूपा मिश्र जिला कारागार में ही रहेगी। 



समाजवादी एवं निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र के खिलाफ 80 से अधिक मामले दर्ज हैं। शुक्रवार को एमपी- एमएलए कोर्ट ने रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने के मामले में बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्र, उसकी पत्नी रामलली मिश्र, बेटे विष्णु को 10-10 साल जबकि बहू रूपा मिश्र को चार साल की सजा सुनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक पहले से ही आगरा जेल में बंद है जबकि बेटा विष्णु लखीमपुर खीरी जेल में है। सजा के बाद पूर्व विधायक की पत्नी रामलली मिश्र और बहू रूपा मिश्र को जिला कारागार ज्ञानपुर में रखा गया। शनिवार शाम को शासन के निर्देश पर रामलली मिश्र को नारी निकेतन बंदी गृह लखनऊ भेजा गया। 


इसे भी पढ़ें; विंध्याचल धाम: अब भक्तों को मिलेगा प्रसाद व अचार मसाला, गिफ्ट बॉक्स में लोगों तक पहुंचेगा महिलाओं का हुनर

जेल अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि सात साल से अधिक सजा होने पर महिला बंदी को नारी निकेतन लखनऊ भेजा जाता है। उसी के क्रम में यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि चार साल की सजा होने पर उसकी बहू रूपा मिश्र फिलहाल जिला कारागार में ही रहेगी। आगे शासन से जो दिशा-निर्देश मिलेगा उसी के तहत निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed