दर्दनाक हादसा: ट्रक से टक्कर के बाद ट्रेलर चालक केबिन में फंसा, निकालते समय उखड़ गया हाथ; मौत
Sonbhadra News: सोनभद्र में रविवार की देर रात में दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में चालक की मौत हो गई। टक्कर के बाद वह बुरी तरह केबिन में फंस गया था। खून से लथपथ चालक को घंटों मशक्कत के बाद निकाला गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र के बैरपान में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रविवार की देर रात ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, घटना में ट्रेलर चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
क्या है पूरा मामला
रविवार की देर रात एनसीएल कोयला खदान से कोयला लेकर ट्रक चालक वाराणसी की ओर जा रहा था। जैसे ही वह बैरपान पहुंचा तो रेणुकूट की ओर से आ रहे ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अपनी सीट पर बुरी तरह फंस गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
इसे भी पढ़ें; यूपी में दबंग का दुस्साहस: पिस्टल के बल पर युवक को थूक चाटने के लिए किया मजबूर, वायरल वीडियो में दिखी हैवानियत
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चालक को कड़ी मशक्कत कर एक घंटे बाद बाहर निकाला। इस दौरान उसका हाथ उखड़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान उसके पास से मिले आधार कार्ड में राकेश पुत्र विवेकानंद निवासी गौरा मिर्जापुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। घटना के दौरान हाईवे पर लंबा जाम लगा गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को हाईवे से हटाकर जाम खुलवाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.