{"_id":"6a0a2424d879c994f10a878c","slug":"devotees-will-now-receive-the-sacred-form-of-the-shrine-along-with-prasad-and-pickle-spices-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-153744-2026-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विंध्याचल धाम: अब भक्तों को मिलेगा प्रसाद व अचार मसाला, गिफ्ट बॉक्स में लोगों तक पहुंचेगा महिलाओं का हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्याचल धाम: अब भक्तों को मिलेगा प्रसाद व अचार मसाला, गिफ्ट बॉक्स में लोगों तक पहुंचेगा महिलाओं का हुनर
विनोद श्रीवास्तव, संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 10:23 AM IST
विज्ञापन
सार
Mirzapur News: विंध्य प्रसादम बॉक्स व विंध्य गिफ्ट बाॅक्स से दूर- दूर तक समूह की महिलाओं का हुनर पहुंचेगा। यह उत्पाद दर्शनार्थियों को मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ही उपलब्ध होगा।
विंध्य प्रसादम बॉक्स में रखे गए सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
विंध्याचल धाम में दर्शन-पूजन करने आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए अब विंध्यधाम प्रसादम और गिफ्ट बॉक्स उपलब्ध कराया जाएगा। 12 ब्लॉक की 40 स्वयं सहायता समूहों की इन उत्पादों से महिलाओं की तो आजीविका चलेगी ही, श्रद्धालुओं को भी शुद्ध और सात्विक प्रसाद और अन्य सामान मिलेंगे। यह उत्पाद दर्शनार्थियों को मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ही उपलब्ध होगा। इसके लिए वहां पर एक स्थान निश्चित किया गया है। इन बॉक्स को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को लॉन्च किया है।
मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने इस संबंध में बताया कि इन उत्पादों को खरीदने के लिए डिजिटल भुगतान की भी सुविधा उपलब्ध है। श्रद्धालु क्यूआर कोड को स्कैन करके भी ऑनलाइन खरीद सकते हैं। समूह की महिलाओं की ओर से निर्मित विंध्य प्रसादम में चुनरी से लेकर पूरी पूजा की सामग्री और उच्च गुणवत्ता का प्रसाद उपलब्ध कराया गया है। साथ ही विंध्य गिफ्ट बॉक्स में अचार मसाले के साथ ही शुद्ध तेल और मिर्च आदि मिलेगा।

विंध्य प्रसादम बॉक्स में क्या
विंध्य प्रसादम बॉक्स में मंदिर का सुंदर ढांचा, अगरबत्ती, धूपबत्ती, बैंबू आइटम, इलाइची दाना, स्मक बल्ब, दोना पत्ता, चुनरी, रुद्राक्ष माला, कदंब के बीज और आसनी शामिल हैं। इसके अलावा इसमें शिवपुर का प्रसिद्ध पेड़ा, शुद्ध घी और गुड़ को मिलाकर विशेष रूप से तैयार किया गया नैवेद्य रखा गया है। इसका मूल्य दो हजार रुपये प्रति बाक्स निर्धारित किया गया है।
विंध्य गिफ्ट बॉक्स
विंध्य गिफ्ट बॉक्स में शुद्ध तेल 500 एमएल, सूरन का अचार, कटहल का अचार, मिर्च अचार, बेसन, सत्तू और दाल क्रमशः 250-250 ग्राम के पैकेट में उपलब्ध हैं। इसके साथ ही बॉक्स में मोरिंगा पाउडर, आमचूर, करी पत्ता पाउडर, पापड़ क्रमशः 100-100 ग्राम के पैक में और मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, खड़ा गरम मसाला क्रमशः 50-50 ग्राम के पैक में शामिल हैं। इसमें हैंडवॉश, हार्पिंक, डिशवॉश, 250-250 ग्राम के पैक में शामिल हैं। इसका मूल्य 100 रुपये डिलीवरी चार्ज मिलाकर 1282 रुपये निर्धारित किया गया है।