सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Temperature Rises by 3 Degrees Celsius in 72 Hours, Reaching 43.

Mirzapur News: 72 घंटे में तीन डिग्री सेल्सियस बढ़कर तापमान 43 पहुंचा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Temperature Rises by 3 Degrees Celsius in 72 Hours, Reaching 43.
सिविल लाइन-कचहरी, जिला अस्पताल मार्ग पर दोपहर सन्नाटा।-संवाद।
विज्ञापन
मिर्जापुर। मई के तीसरे सप्ताह में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले सप्ताह हुई आंधी-बारिश के बाद अब तापमान लगातार बढ़ रहा है। 72 घंटे में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

वहीं न्यूनतम तापमान में भी 48 घंटे में एक डिग्री का इजाफा हुआ है। सुबह नौ बजे के बाद से ही सूरज की तेज किरणें लोगों को झुलसाने लग रही हैं, जबकि गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा था। इससे पहले 15 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री, जबकि 14 और 13 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री तथा न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। तेज धूप और लू जैसे हालात के चलते रविवार दोपहर शहर के प्रमुख मार्गों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सिविल लाइन-जिला अस्पताल मार्ग, कचहरी-स्टेशन रोड, वासलीगंज, घंटाघर, तेलियागंज, धुंधी कटरा, बसनई बाजार, मुकेरी बाजार और त्रिमुहानी क्षेत्र में दोपहर के समय आवाजाही काफी कम रही। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग गन्ने के रस, फल की दुकानों के आसपास नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed