12 अगस्त: इसरो की नींव रखने वाले वैज्ञानिक का जन्म और पहला पर्सनल कंप्यूटर हुआ पेश

आज कल हर घर में कंप्यूटर या लैपटॉप देखने को मिलते हैं। पर सबसे पहले पर्सनल कंप्यूटर किसने और कब पेश किया और इसकी कीमत क्या थी? बता दें कि 12 अगस्त, 1981 में आईबीएम ने इसे पेश किया। और इसकी कीमत रखी गई 16 हजार डॉलर। ऐसे ही इतिहास में 12 अगस्त के दिन कई ऐसी घटनाएं दर्ज हुईं, जिनके बारे में शायद ही लोगों को पता हो। पढ़ते हैं अगली स्लाइड...

1833- शिकागो, तीस लाख आबादी वाला यह शहर अमरीका का तीसरा सबसे बड़ी आबादी वाला शहर है। आज ही के दिन अमेरिका में इस शहर का स्थापना हुई।
1908- हेनरी फोर्ड अमेरिका में फोर्ड मोटर कंपनी के संस्थापक थे। इनकी कार कंपनी ने आज के दिन पहला कार मॉडल बनाया।
1914- आज ही के दिन ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमले का ऐलान किया गया। बता दें कि ये एतिहासिक ऐलान प्रथम विश्व युद्ध के दौरान किया गया था।
ये भी पढ़ें- स्कॉलरशिप की मदद से भारतीय छात्र-छात्राएं जा सकते हैं ऑस्ट्रेलिया, अब उच्च शिक्षा प्राप्त करना आसान
1919- आज ही के दिन वैज्ञानिक विक्रम साराभाई जो कि भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक हैं, उनका जन्म हुआ है।
1920- वायसॉ पोलैंड की राजधानी है। आज ही के दिन पोलैंड और रूस के बीच वारसॉ की लड़ाई प्रारंभ हुई।
1960- अपना सफल संचार उपग्रह ईको-ए, नासा ने प्रक्षेपित किया।
1981- बता दें कि 12 अगस्त, 1981 में आईबीएम ने अपना पर्सनल कंप्यूटर पेश किया। और इसकी कीमत रखी गई 16 हजार डॉलर।
ये भी पढ़ें- ये शख्स हर साल कमा रहा है 260 करोड़, नौकरी छोड़ छात्रों को देता है कोचिंग