HP PAT, LEET 2026 Application: एचपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस टेस्ट लिए आवेदन शुरू; 12वीं और आईटीआई पास करें आवेदन
HP PAT, LEET 2026 Application 2026: हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने एचपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा और लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 12वीं और आईटीआई पास उम्मीदवार इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिससे उन्हें पॉलिटेक्निक और तकनीकी कोर्स में दाखिले का अवसर मिलेगा।
विस्तार
HP PAT, LEET 2026 Application: हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड (HPTSB), धर्मशाला ने एचपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (HP PAT 2026) और लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा (LEET 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो खोल दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। HP PAT 2026 के लिए आवेदन 1 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं और परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।
HP PAT परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो 10वीं कक्षा के बाद इंजीनियरिंग, फार्मेसी जैसे डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं। यह परीक्षा छात्रों को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने का अच्छा अवसर प्रदान करती है।
आवेदन के लिए योग्यता
एचपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (PAT) उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है, जो 10वीं कक्षा के बाद इंजीनियरिंग, फार्मेसी जैसे डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं। HP PAT 2026 परीक्षा 17 मई को आयोजित की जाएगी।
वहीं, एचपी लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा (LEET) उन उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने आईटीआई या 10+2 (वोकेशनल) की पढ़ाई पूरी कर ली है। इस परीक्षा के माध्यम से वे सीधे डिप्लोमा कोर्स के दूसरे वर्ष (तीसरे सेमेस्टर) में एडमिशन ले सकते हैं।
कब होगी परीक्षा?
एचपी LEET 2026 परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (PAT और LEET) के दोनों पेपर ऑफलाइन (OMR शीट आधारित) मोड में होंगे और परीक्षा केंद्र प्रदेश के विभिन्न शहरों में बनाए जाएंगे।
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 750 रुपये तथा एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है। HP PAT के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई 2026 और HP LEET के लिए 6 मई 2026 तय की गई है।