फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   ICSI CSEET June 2026 Result Declared at icsi.edu, Gungun Secures Top Rank

ICSI CSEET Result 2026: आईसीएसआई सीएसईईटी जून का घोषित, गुनगुन ने हासिल किया पहला स्थान; देखें अपना स्कोर

Wed, 15 Jul 2026 04:06 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 15 Jul 2026 04:06 PM IST
सार

ICSI CSEET Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने सीएसईईटी जून के नतीजे घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार परीक्षा में गुनगुन ने पहला स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
ICSI CSEET June 2026 Result Declared at icsi.edu, Gungun Secures Top Rank
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ICSI CSEET Result 2026 OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने 15 जुलाई, 2026 को ICSI कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट जून 2026 का परिणाम जारी कर दिए हैं। आवेदक ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवार अपना पंजीकरण नंबर (Registration Number) और जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करके ICSI CSEET जून 2026 का परिणाम देख सकते हैं। यह परीक्षा 1 जून से 4 जून 2026 के बीच आयोजित की गई थी।

विज्ञापन

इतने अंक लाना है जरूरी

CSEET परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40 प्रतिशत अंक और सभी पेपरों में कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी निर्धारित उत्तीर्ण मानदंडों को पूरा नहीं कर पाएंगे, वे प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल नहीं हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुनगुन ने किया टॉप

ICSI CSEET जून 2026 परीक्षा में गुनगुन ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सृष्टि दूसरे और छवि कमल मित्तल तीसरे स्थान पर रहीं। परीक्षा परिणाम के साथ संस्थान ने टॉप-3 उम्मीदवारों के नाम भी जारी किए हैं, जिन्होंने इस सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किए।

उत्तर पुस्तिकाओं के निरीक्षण और प्रमाणित प्रतियों के लिए आवेदन

ICSI ने उम्मीदवारों को SMASH पोर्टल के माध्यम से अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का निरीक्षण करने और उनकी प्रमाणित प्रतियां प्राप्त करने की सुविधा दी है। इच्छुक छात्र 16 जुलाई 2026 से 14 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उत्तर पुस्तिका के निरीक्षण के लिए 450 रुपये प्रति विषय और प्रमाणित प्रति प्राप्त करने के लिए 500 रुपये प्रति विषय शुल्क निर्धारित किया गया है।

कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?

  • ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए "CSEET Result June 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण नंबर (Registration Number) और जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  • आपका CSEET जून 2026 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed