MSBSHSE 12th Result 2026 Date OUT: कल जारी होगा महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, इतने बजे होगी घोषणा
Maharashtra HSC Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड ने कक्षा 12वीं (HSC) परीक्षा 2026 का परिणाम 2 मई को दोपहर 1 बजे ऑनलाइन जारी करने की घोषणा की है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स और DigiLocker के जरिए रिजल्ट देख सकेंगे, साथ ही पुनर्मूल्यांकन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
विस्तार
Maharashtra HSC Result 2026 Date Announced: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल (MSBSHSE), पुणे ने उच्च माध्यमिक प्रमाणपत्र (HSC) यानी कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 के परिणाम जारी करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। बोर्ड के अनुसार, फरवरी–मार्च 2026 में आयोजित हुई इस परीक्षा का रिजल्ट शनिवार, 2 मई 2026 को दोपहर 1:00 बजे ऑनलाइन घोषित किया जाएगा।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि छात्र अपना परिणाम केवल ऑनलाइन माध्यम से ही देख सकेंगे। इसके लिए कई आधिकारिक वेबसाइट्स results.digilocker.gov.in, mahahsscboard.in का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे और उसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं। साथ ही, DigiLocker ऐप के माध्यम से डिजिटल मार्कशीट भी उपलब्ध रहेगी, जिसे सुरक्षित रखा जा सकता है।
बोर्ड ने यह भी जानकारी दी है कि कॉलेज लॉगिन के माध्यम से जूनियर कॉलेजों को अपने विद्यार्थियों के समेकित परिणाम देखने की सुविधा दी जाएगी।
MSBSHSE
https://t.co/Av8AhyXL1A https://t.co/drYroXpNWH pic.twitter.com/vaEpT3dy1v— MSBSHSE (@msbshse) May 1, 2026
इयत्ता १२वी निकाल तारीख आणि वेळ- शनिवार, दिनांक २ मे २०२६ रोजी दुपारी १:००वाजता
Links-
https://t.co/vOlz7oZJzL https://t.co/9pFd53dVe6
https://t.co/i1XdPTPTqc https://t.co/CwEWTpHCGz https://t.co/8IAB47PbCX
रिजल्ट के बाद पुनर्मूल्यांकन का मिलेगा मौका
रिजल्ट घोषित होने के बाद यदि किसी छात्र को अपने अंकों को लेकर कोई संदेह हो या वह पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) या उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करना चाहता है, तो इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध होगी। छात्र संबंधित मंडल की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए जरूरी शर्तें और दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
महाराष्ट्र बोर्ड ने सभी छात्रों को सलाह दी है कि वे परिणाम देखने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट्स का ही उपयोग करें और किसी भी भ्रामक जानकारी से बचें।
यह परीक्षा राज्य के विभिन्न मंडलों जैसे पुणे, नागपुर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नाशिक, लातूर और कोंकण क्षेत्रों में आयोजित की गई थी। अब लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने जा रहा है और वे अपने भविष्य की दिशा तय करने के लिए अगला कदम उठा सकेंगे।
