सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   NEET UG 2026 OMR Guidelines Released NTA Issues Key Instructions to Avoid Errors in Answer Sheet Filling

NEET UG 2026: कैसे भरनी है OMR शीट? छोटी गलती भी पड़ सकती है भारी, NTA ने दी अहम सलाह, अच्छे से समझ लें नियम

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 01 May 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
सार

NEET UG 2026 OMR Guidelines: एनटीए ने नीट यूजी 2026 के लिए ओएमआर शीट भरने के नियम जारी किए हैं। केवल ब्लैक पेन का उपयोग करें, गोले पूरी तरह भरें और एक ही उत्तर चुनें। ओवरराइटिंग, आधे गोले या एक से अधिक विकल्प भरने पर उत्तर गलत माना जाएगा।
 

NEET UG 2026 OMR Guidelines Released NTA Issues Key Instructions to Avoid Errors in Answer Sheet Filling
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

NEET UG 2026 Exam: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नीट (UG) 2026 परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों के लिए ओएमआर शीट भरने को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि छोटी-सी गलती भी उम्मीदवार के अंक प्रभावित कर सकती है, इसलिए ओएमआर शीट भरते समय विशेष सावधानी बरतना जरूरी है।

Trending Videos

परीक्षा केंद्र पर ही मिलेगा पेन, उसी का करें इस्तेमाल

जारी निर्देशों के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध कराए गए काले (ब्लैक) बॉल पेन का ही उपयोग करना होगा। ओएमआर शीट में उत्तर अंकित करते समय गोले (सर्कल) को पूरी तरह और गहरे रंग से भरना अनिवार्य है। प्रत्येक प्रश्न के लिए केवल एक ही विकल्प चुनना है और उत्तर भरने से पहले प्रश्न संख्या को ध्यान से मिलान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओएमआर शीट को रखें साफ-सुथरा

एनटीए ने यह भी कहा है कि ओएमआर शीट को साफ-सुथरा और बिना किसी नुकसान के रखना जरूरी है। शीट पर किसी भी प्रकार की गंदगी, मोड़ या खराबी से परिणाम प्रभावित हो सकता है।

वहीं, कुछ गलतियों से बचने की सख्त हिदायत दी गई है। अभ्यर्थी ओएमआर शीट पर टिक (सही) या क्रॉस (गलत) का निशान न लगाएं। आधे भरे हुए गोले मान्य नहीं होंगे और एक से अधिक उत्तर चिह्नित करने पर प्रश्न गलत माना जाएगा। इसके अलावा, ओवरराइटिंग या स्मजिंग (फैलाव) से भी बचने की सलाह दी गई है।

एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे इन निर्देशों का पालन कर त्रुटि-रहित उत्तर अंकन सुनिश्चित करें, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो और मूल्यांकन सही तरीके से हो सके।

पांच प्वाइंट्स में मुख्य बातें

  1. एनटीए ने नीट यूजी 2026 के लिए ओएमआर शीट भरने के स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए।
  2. केवल केंद्र पर दिया गया काला बॉल पेन (Black Pen) ही उपयोग करना अनिवार्य।
  3. हर प्रश्न के लिए सिर्फ एक विकल्प चुनें और गोला पूरी तरह गहरा भरें।
  4. टिक/क्रॉस, आधे गोले, ओवरराइटिंग या एक से अधिक उत्तर भरना गलत माना जाएगा।
  5. ओएमआर शीट साफ-सुथरी रखें, छोटी गलती भी अंक पर असर डाल सकती है।
     

केवल गूगल मैप पर निर्भर न रहने की सलाह

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों के लिए एक और अहम एडवाइजरी जारी की है। सूचना में बताया गया है कि कुछ परीक्षा केंद्रों की लोकेशन गूगल मैप्स जैसे प्लेटफॉर्म पर गलत तरीके से दिखाई दे सकती है। ऐसे में अभ्यर्थियों को केवल मैप पर दिख रहे लोकेशन पिन पर निर्भर नहीं रहने की सलाह दी गई है।

3 मई को होगी परीक्षा

एनटीए इस साल 3 मई 2026 को देशभर में नीट यूजी परीक्षा आयोजित करेगा। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि परीक्षा प्रक्रिया बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

यह परीक्षा मेडिकल क्षेत्र में प्रवेश के लिए सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक है, इसलिए उम्मीदवारों को तैयारी के साथ-साथ नियमों का भी पूरा ध्यान रखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed