{"_id":"69f49202fb4342fa2b0610dd","slug":"up-polytechnic-jeecup-2026-application-date-extended-candidates-can-now-register-online-till-10-may-2026-2026-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JEECUP Registration: यूपी जेईई पॉलिटेक्निक परीक्षा के लिए आवेदन का एक और मौका, इस तारीख तक बढ़ी पंजीकरण तिथि","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JEECUP Registration: यूपी जेईई पॉलिटेक्निक परीक्षा के लिए आवेदन का एक और मौका, इस तारीख तक बढ़ी पंजीकरण तिथि
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Fri, 01 May 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
सार
JEECUP Registration 2026: जेईई पीईटी पॉलिटेक्निक 2026 के लिए आवेदन करने का एक और मौका दिया गया है। अब छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 30 अप्रैल थी।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
विज्ञापन
विस्तार
JEECUP Registration: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) ने पॉलिटेक्निक परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 10 मई 2026 कर दिया गया है। अब छात्रों को फॉर्म भरने के लिए थोड़ा और समय मिल गया है।
Trending Videos
यह आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी। जिन छात्रों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे अब नई तारीख तक आसानी से आवेदन कर सकते हैं। जीकप परीक्षा इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और प्रबंधन से जुड़े डिप्लोमा स्तर के पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। इस परीक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों में योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नोट करें तिथियां
जीकप के लिए सुधार विंडो 9 मई से 11 मई 2026 तक खुलेगी। इस दौरान छात्र अपने आवेदन में जरूरी बदलाव ऑनलाइन कर सकेंगे। JEECUP 2026 की परीक्षा 15 मई से 22 मई 2026 के बीच होगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
| इवेंट | तिथि |
|---|---|
| आवेदन की अंतिम तिथि | 10 मई 2026 |
| सुधार (Correction) विंडो | 9 मई से 11 मई 2026 |
| परीक्षा की तारीख | 15 मई से 22 मई 2026 |
| परीक्षा मोड | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) |
| परीक्षा स्थान | उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्र |
JEECUP 2026 Registration: ऐसे करे आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं:- सबसे पहले JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और नाम, मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी जैसी संपर्क जानकारी दर्ज कर पंजीकरण करें।
- लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
- सभी विवरण सही होने के बाद JEECUP 2026 आवेदन पत्र जमा कर दें।
