MHT CET Pharmacy CAP 2026: बी.फार्मेसी और फार्म.डी दाखिले के लिए शुरू हुई सीएपी प्रक्रिया, क्या है अंतिम तिथि?
MHT CET Pharmacy CAP 2026: महाराष्ट्र में बी.फार्मेसी और फार्म.डी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए एमएचटी सीईटी फार्मेसी सीएपी 2026-27 का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन और दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MHT CET Pharmacy CAP 2026: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट ने प्रथम वर्ष बी.फार्मेसी और फार्म.डी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया (CAP) 2026-27 का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल ph2026.mahacet.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस प्रक्रिया में ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज अपलोड, दस्तावेज सत्यापन और आवेदन की पुष्टि शामिल है। महाराष्ट्र के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, विश्वविद्यालय संचालित और निजी फार्मेसी संस्थानों में प्रवेश इसी प्रक्रिया के माध्यम से होगा। दाखिला मेरिट, पात्रता, आरक्षण नियमों और सीटों की उपलब्धता के आधार पर दिया जाएगा।
क्या हैं महत्वपूर्ण तिथियां?
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू | 1 अगस्त 2026 |
| आवेदन और दस्तावेज अपलोड की अंतिम तिथि | 10 अगस्त 2026 (शाम 5 बजे तक) |
| दस्तावेज सत्यापन और आवेदन की पुष्टि | 11 अगस्त 2026 |
| अस्थायी मेरिट सूची | बाद में घोषित की जाएगी |
| अंतिम मेरिट सूची | बाद में घोषित की जाएगी |
| CAP राउंड-1 विकल्प फॉर्म | बाद में अधिसूचित किया जाएगा |
आवेदन के लिए कौन पात्र है?
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 12वीं या समकक्ष परीक्षा भौतिकी और रसायन विज्ञान अनिवार्य विषयों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा गणित या जीव विज्ञान में से कोई एक विषय होना जरूरी है।
साथ ही महाराष्ट्र सीईटी सेल द्वारा निर्धारित मान्य प्रवेश परीक्षा का वैध स्कोर होना चाहिए। जहां लागू हो, वहां अभ्यर्थियों को डोमिसाइल और आरक्षण संबंधी पात्रता भी पूरी करनी होगी।
आवेदन के समय किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?
आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने होंगे।
- MHT CET 2026 स्कोर कार्ड या मान्य प्रवेश परीक्षा का स्कोर
- 10वीं की अंकतालिका
- 12वीं की अंकतालिका
- स्कूल लीविंग या ट्रांसफर सर्टिफिकेट
- डोमिसाइल प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- जाति वैधता प्रमाणपत्र (जहां लागू हो)
- नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
- पासपोर्ट आकार का फोटो
- हस्ताक्षर
रजिस्ट्रेशन के बाद क्या होगा?
रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज सत्यापन पूरा होने के बाद महाराष्ट्र सीईटी सेल पहले अस्थायी मेरिट सूची जारी करेगा। अभ्यर्थियों की आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अंतिम मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी।
अंतिम मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थी सीएपी सीट आवंटन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपनी पसंद के कॉलेज और पाठ्यक्रम का विकल्प भरकर लॉक करना होगा। सीट आवंटन मेरिट, अभ्यर्थी की पसंद, आरक्षण नियमों और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा।
MHT CET Pharmacy CAP 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले ph2026.mahacet.org पर जाएं।
- इसके बाद UG Pharmacy CAP 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक पूरा करें।
- इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन जमा कर दें।
- अंत में कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।