सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Board Exam Dates Revised: Class 10 and 12 Exams to Be Held from February 7 to March 5, 2026

MP Board Exam 2026: एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा तिथियां संशोधित, अब पांच मार्च तक होंगे एग्जाम; देखें शेड्यूल

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 29 Oct 2025 11:51 AM IST
विज्ञापन
सार

MPBSE Class 12th Exam Date: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की संशोधित तिथियां जारी कर दी हैं। अब ये परीक्षाएं 7 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च 2026 तक चलेंगी।

MP Board Exam Dates Revised: Class 10 and 12 Exams to Be Held from February 7 to March 5, 2026
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

MP Board Exam 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 12वीं की भूगोल परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। अब यह परीक्षा 5 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। एमपी बोर्ड की उच्चतर माध्यमिक परीक्षाएं 7 फरवरी 2026 से शुरू होंगी, जबकि हाई स्कूल (10वीं) की परीक्षाएं 11 फरवरी से आरंभ होंगी। दोनों परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।



एमपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 के नियमित विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल एग्जाम उनके संबंधित स्कूलों में आयोजित की जाएंगी। वहीं, स्वयं अध्ययन (प्राइवेट) छात्रों के लिए व्यावहारिक परीक्षाएं 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

MP Board Class 12th 2026 Revised Time Table: देखें संशोधित तिथियां

तारीख विषय (Subjects)
7 फरवरी, 2026 हिंदी (वोकेशनल छात्रों सहित)
9 फरवरी, 2026 उर्दू, मराठी
10 फरवरी, 2026 अंग्रेजी (वोकेशनल छात्रों सहित)
13 फरवरी, 2026 फिजिक्स, व्यावसायिक अर्थशास्त्र/अर्थशास्त्र, एनिमल हसबेंडरी, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास
14 फरवरी, 2026 बायोटेक्नोलॉजी, गायन वादन, तबला पखावज
16 फरवरी, 2026 संस्कृत
17 फरवरी, 2026 ड्राइंग एंड डिजाइन
18 फरवरी, 2026 केमिस्ट्री, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एलीमेंट्स ऑफ साइंस एंड मैथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर, ड्राइंग एंड पेंटिंग, गृह प्रबंधन पोषण एवं वस्त्र विज्ञान
19 फरवरी, 2026 मनोविज्ञान
20 फरवरी, 2026 1. एनएसक्यूएफ के सभी विषय
2. शारीरिक शिक्षा
21 फरवरी, 2026 कृषि (मानविकी), होम साइंस (कला समूह), बुक कीपिंग एंड एकाउंटेंसी
23 फरवरी, 2026 जीव विज्ञान
25 फरवरी, 2026 गणित
26 फरवरी, 2026 राजनीति शास्त्र
27 फरवरी, 2026 इन्फॉर्मेटिक प्रैक्टिसेज
2 मार्च, 2026 समाजशास्त्र
5 मार्च, 2026 भूगोल, क्रॉप प्रोडक्शन एंड हार्टिकल्चर, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया-विज्ञान एवं स्वास्थ्य

परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना अनिवार्य

बोर्ड के निर्देशों के अनुसार, सभी छात्रों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8 बजे तक पहुँचना अनिवार्य है। केंद्र के द्वार 8:45 बजे बंद कर दिए जाएंगे, जिसके बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं मिलेगा। एमपीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि किसी भी सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश के कारण परीक्षा का शेड्यूल नहीं बदलेगा, और व्यावहारिक परीक्षाएं छुट्टियों पर भी आयोजित की जा सकती हैं। उत्तर पुस्तिकाएं छात्रों को सुबह 8:50 बजे दी जाएंगी, जबकि प्रश्न पत्र लेखन समय शुरू होने से 5 मिनट पहले वितरित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed