फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   NEET PG 2026 City Intimation Slip on August 11; Check Admit Card Date and Exam Pattern

NEET PG City Slip: नीट पीजी की सिटी स्लिप कल होगी जारी, समझ लें डाउनलोड करने की स्टेप्स, कब आएगा एडमिट कार्ड?

Mon, 10 Aug 2026 01:33 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 10 Aug 2026 01:33 PM IST
सार

NEET PG 2026 City Intimation Slip: नीट पीजी के लिए परीक्षा शहर की जानकारी देने वाली सिटी स्लिप 11 अगस्त को जारी होगी। उम्मीदवार इसे वेबसाइट और ईमेल से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 30 अगस्त को होगी। एडमिट कार्ड 27 अगस्त को जारी किए जाएंगे।
 

विज्ञापन
NEET PG 2026 City Intimation Slip on August 11; Check Admit Card Date and Exam Pattern
MCC NEET PG 2026 - फोटो : L- Adobe Stock, R- mcc.nic.in.

विस्तार

NEET PG City Intimation Slip 2026: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-पीजी में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर की जानकारी जल्द उपलब्ध होने वाली है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) के शेड्यूल के अनुसार नीट पीजी परीक्षा की शहर सूचना पर्ची 11 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी।

विज्ञापन


उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण की मदद से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। इसमें उन्हें उस शहर की जानकारी मिलेगी, जहां उनका परीक्षा केंद्र निर्धारित किया जाएगा। सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए यात्रा की योजना बनाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

ईमेल से भी मिलेगा सिटी स्लिप का लिंक

उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही नहीं मिलेगी। एनबीईएमएस की ओर से सिटी स्लिप डाउनलोड करने का लिंक ईमेल के जरिए भी भेजा जाएगा।

उम्मीदवार ईमेल में प्राप्त लिंक पर क्लिक करके अपने लॉगिन विवरण दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद वे अपनी परीक्षा सिटी स्लिप देख और डाउनलोड कर सकेंगे। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने पंजीकृत ईमेल खाते को भी नियमित रूप से चेक करते रहें।

NEET PG का एडमिट कार्ड कब आएगा?

सिटी स्लिप के बाद उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के लिए इंतजार करना होगा। एनबीईएमएस के शेड्यूल के मुताबिक नीट पीजी 2026 का एडमिट कार्ड 27 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा।

परीक्षा केंद्र पर पहुंचते समय उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंटआउट साथ लेकर जाना होगा। इसके अलावा वैध फोटो पहचान-पत्र भी ले जाना अनिवार्य होगा।

इसलिए उम्मीदवारों को सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड को एक जैसा नहीं समझना चाहिए। सिटी स्लिप मुख्य रूप से परीक्षा शहर की जानकारी के लिए होगी, जबकि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड जरूरी होगा।

विज्ञापन

नीट पीजी की परीक्षा कब होगी?

नीट पीजी 2026 परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त 2026 को किया जाएगा। परीक्षा एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी। परीक्षा का समय:

  • शुरू होने का समय: सुबह 9 बजे
  • समाप्त होने का समय: दोपहर 12:30 बजे
  • कुल अवधि: 3 घंटे 30 मिनट


उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ लेने चाहिए।

नीट पीजी में कितने सवाल होंगे?

परीक्षा में कुल 180 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के सही उत्तर पर उम्मीदवार को 4 अंक मिलेंगे।

वहीं, गलत उत्तर देने पर 1 अंक काटा जाएगा। जिन प्रश्नों का उत्तर उम्मीदवार नहीं देंगे, उनके लिए कोई अंक नहीं जोड़ा या घटाया नहीं जाएगा। परीक्षा पैटर्न को संक्षेप में ऐसे समझें:

 
परीक्षा से जुड़ी जानकारी विवरण
परीक्षा की तारीख 30 अगस्त 2026
परीक्षा की शिफ्ट एक शिफ्ट
परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
कुल प्रश्न 180
प्रश्नों का प्रकार बहुविकल्पीय
सही उत्तर 4 अंक
गलत उत्तर 1 अंक की माइनस मार्किंग
बिना उत्तर वाले प्रश्न कोई अंक नहीं
परीक्षा अवधि 3 घंटे 30 मिनट

 

सिटी स्लिप मिलते ही क्या करें?

सिटी स्लिप डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दी गई परीक्षा शहर की जानकारी ध्यान से देख लें। अगर परीक्षा के लिए दूसरे शहर की यात्रा करनी है, तो समय रहते यात्रा और ठहरने की योजना बनाई जा सकती है।

हालांकि, उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि सिटी स्लिप परीक्षा केंद्र का एडमिट कार्ड नहीं है। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए 27 अगस्त को जारी होने वाला एडमिट कार्ड और वैध पहचान-पत्र साथ ले जाना होगा।

नीट पीजी की सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों की मदद से परीक्षा शहर की सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • होम पेज पर NEET PG से संबंधित विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद City Slip/Login लिंक पर जाएं।
  • अब मांगे गए लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • विवरण भरने के बाद Submit पर क्लिक करें।
  • आपकी परीक्षा सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed