फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   UGC NET June 2026 Answer Key to Be Released This Week; Check NTA Notice and Challenge Details

UGC NET Answer Key: यूजीसी नेट पर बड़ा अपडेट, कब जारी होगी आंसर-की? NTA ने नोटिस जारी कर दी अहम जानकारी

Mon, 10 Aug 2026 02:57 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 10 Aug 2026 02:57 PM IST
सार

UGC NET June 2026 Answer Key: यूजीसी नेट जून 2026 की प्रोविजनल आंसर की को लेकर एनटीए ने अहम अपडेट दिया है। एजेंसी ने बताया कि उत्तर कुंजी इसी सप्ताह आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी मिलेगा।
 

विज्ञापन
UGC NET June 2026 Answer Key to Be Released This Week; Check NTA Notice and Challenge Details
UGC NET June 2026 Answer Key - फोटो : AI Generated

विस्तार

UGC NET June 2026 Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की को लेकर 10 अगस्त 2026 को सार्वजनिक सूचना जारी की है। नोटिस के अनुसार, यूजीसी नेट जून 2026 की प्रोविजनल आंसर की इसी सप्ताह आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

विज्ञापन


एनटीए ने यह भी बताया है कि इसी दौरान CSIR-NET और ICAR AIEEA (PG) एवं AICE (PhD) 2026 परीक्षाओं की प्रोविजनल आंसर की भी जारी की जाएगी।

विज्ञापन

आंसर की जारी होने के बाद क्या कर सकेंगे उम्मीदवार?

प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार उसे ऑनलाइन देख सकेंगे। अगर किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर उन्हें आपत्ति है, तो निर्धारित समय के दौरान उस पर चुनौती दर्ज करने का मौका दिया जाएगा। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि आंसर की जारी करते समय उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया और संबंधित नियमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

अभी एनटीए ने आंसर की जारी करने की सटीक तारीख और आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख सार्वजनिक सूचना में नहीं बताई है। इसलिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अपडेट का इंतजार करना होगा।

किन परीक्षाओं की आंसर की आएगी?

एनटीए की 10 अगस्त की सार्वजनिक सूचना के मुताबिक, इस सप्ताह इन परीक्षाओं की प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी:

परीक्षा अपडेट
यूजीसी नेट जून 2026 प्रोविजनल आंसर की इसी सप्ताह
सीएसआईआर-नेट 2026 प्रोविजनल आंसर की इसी सप्ताह
आईसीएआर एआईईईए (पीजी) 2026 प्रोविजनल आंसर की इसी सप्ताह
आईसीएआर एआईसीई (पीएचडी) 2026 प्रोविजनल आंसर की इसी सप्ताह

 

उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर की देखने के बाद उस पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए एनटीए की ओर से एक निर्धारित विंडो उपलब्ध कराई जाएगी।

हालांकि, 10 अगस्त को जारी नोटिस में चुनौती दर्ज करने की तारीख या शुल्क से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है। एनटीए ने कहा है कि उत्तर कुंजी प्रकाशित किए जाने के समय विस्तृत निर्देश उपलब्ध कराए जाएंगे।
 

विज्ञापन

UGC NET Answer Key कैसे चेक कर सकेंगे?

प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उसे देख सकेंगे। सामान्य तौर पर उम्मीदवारों को संबंधित परीक्षा के लिंक पर जाकर लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा। आंसर की जारी होने के बाद प्रक्रिया इस प्रकार रहेगी:

  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यूजीसी नेट जून 2026 से संबंधित लिंक खोलें।
  • मांगे गए लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • प्रोविजनल आंसर की स्क्रीन पर देखें।
  • अपने उत्तरों का मिलान करें।
  • किसी उत्तर पर आपत्ति है तो निर्धारित समय में चुनौती दर्ज करें।
  • आंसर की और आपत्ति से संबंधित रिकॉर्ड को भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed